Mahtari Vandana Yojana 11th Kist: छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनके स्वास्थ्य तथा पोषण स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना की शुरूआत की गई है। जिसके तहत पात्र लाभार्थियों को प्रति महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। यह राशि महिलाओं के सीधे बैंक खाते में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण(DBT) के माध्यम से दी जा रही है। इस योजना के माध्यम से राज्य के लगभग 70 लाख जरूरतमंद लाभार्थियों के खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जा रही है।
इस लेख में हम आपको Mahatari Vandana Yojana क्या है इसका लाभ कौन-कौन से ले सकते हैं साथ ही इसके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होगी। और साथ ही जो महिलाएं पहले से इस योजना का लाभ ले रही है तो वह Mahatari Vandana Yojana 11th Kist Status कैसे चेक करें इसके बारे में पूरी जानकारी स्टेप बाय स्टेप बताई गई है। साथ ही यह भी बताएंगे कि जिन महिलाओं को 11वी किस्त की राशि नहीं मिली है अब उन्हें क्या करना चाहिए। इसलिए विस्तृत जानकारी के लिए इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़ें।
महतारी वंदन योजना क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने अर्थात वित्तीय समावेशन बढ़ावा देने हेतु मार्च 2024 से महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई थी। महतारी वंदन योजना द्वारा प्रदान सहायता राशि महिलाओं को उनके आर्थिक स्वालंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार हेतु मदद करेगी।
महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। ताकि महिलाएं अपनी निजी आवश्यकताओं को पूरी कर सके एवं किसी और पर निर्भर ना रहे और आत्मनिर्भर हो सके।
पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना, एक करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल ₹78,000 की दी जाएगी सब्सिडी।
इस Mahatari Vandana Yojana का लक्ष्य महिलाओं की परिवार में निर्णायक भूमिका सुदृढ बनाना और आर्थिक रूप से सहायता करना है। आपको बताते चलें कि महतारी वंदना योजना की 11 किस्तें जारी हो गई हैं। और इसका स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट कर दिया गया है।
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist : overview
योजना का नाम | महतारी वंदन योजना |
किस राज्य के द्वारा | छत्तीसगढ़ राज्य |
उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक रूप सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना। |
लाभ | पात्र महिलाओं को प्रत्येक महीने ₹1000 कीआर्थिक सहायता प्रदान करना । |
लाभार्थी | राज्य की विवाहित, तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं। |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन या ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | Click Here |
होम पेज | Sarkariyojna.net.in |
Helpline Number | +91-771-2234192 |
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist Release
इस योजना का लाभ ले रही सभी महिलाओं के लिए खुशखबरी यह है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त जारी कर दी गई है। इस नये साल के अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा 70 लाख महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से ₹1000 की मासिक वित्तीय सहायता राशि आवंटित कर दी गई है।
Mahatari Vandana Yojana के तहत 70 लाख पात्र लाभार्थियों को प्रति माह ₹1000 की सहायता राशि हस्तांतरित की जा रही है। और अभी हाल मे Mahatari Vandana Yojana 11th Kist जारी की गई है। इस योजना के तहत हर महीने की 10 तारीख तक आर्थिक सहायता राशि आवंटित कर दी जाती है। लेकिन इस बार सरकार ने नए साल के अवसर पर 1 जनवरी 2025 से ही सहायता राशि का भेजना शुरू कर दिया है।
इसके लिए सरकार ने कुल 6530 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है। कई महिलाओं के बैंक खाते में 11वीं किस्त की राशि थोड़ी लेट से पहुँची। लेकिन सभी पात्र महिलाओं के खाते में महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त भेज दी गई है। आप योजना के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेमेंट स्टेटस चेक कर सकते है।
प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना, सरकार बिजनेस करने के लिए देगी पूरे 20 लाख रुपये का बिजनेस लोन।
Mahtari Vandana Yojana का उद्देश्य क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई गई महतारी वंदन योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना साथ ही निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से भी देख सकते हैं।
- राज्य की महिलाओं के स्वावलम्बन एवं उनके आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार को बनाये रखना।
- महिलाओं को आर्थिक रूप अधिक स्वावलम्बी बनाना।
- परिवार स्तर पर निर्णय लिये जाने में महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करना।
Mahtari Vandana Yojana का लाभ क्या है?
छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना के लाभ की बात की जाए तो निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं। जैसे-
- राज्य की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाओं को हर महीने ₹1000 यानि सालाना 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि प्रदान की जाती है।
- योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाएं लाभ प्राप्त कर रहीं हैं
- इस सहायता राशि से महिलाएं अपनी छोटी-मोटी आवश्यकताओं को पूरी कर आत्मनिर्भर बन सकेगी हैं।
- इस योजना से महिलाओं को अपनी निजी और बुनियादी जरूरत के लिए किसी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी है।
- इस योजना के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की कोशिश की गई है।
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist के लिए पात्रता।
महतारी वंदन योजना के लिए योजना के लिए कुछ पत्रताएं एवं मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जो आवेदक को आवश्यक पुरे करने होंगे तभी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जैसे-
- आवेदक महिलाएं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, निराश्रित वर्ग की) छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिलाओं की न्यूनतम आयु 23 वर्ष व अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से कम होनी चाहिए।
- आवेदिका महिलाओं के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी ना करता हो और
- कोई आयकर दाता भी नहीं होने चाहिए।
पीएम कुसुम योजना , सरकार दे रही है 90% सब्सिडी सोलर पैनल लगाने हेतू।
Mahtari Vandana Yojana आवश्यक दस्तावेज।
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- व्यक्तिगत बैंक खाता
Note:-
- महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा।
- महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए।
Mahatari Vandana Yojana online Apply | महतारी वंदन योजना आवेदन प्रक्रिया |
छत्तीसगढ़ राज्य के द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत महिलाएं आवेदन बहुत ही आसान प्रक्रिया से आवेदन कर सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकती है जिसकी जानकारी नीचे बताई गई है।
- महतारी वंदन योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या ग्राम पंचायत से आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
- इसके बाद आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी जैसे कि महिला का नाम, पता, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण आदि सही-सही दर्ज करें।
- इसके बाद आपको आवेदन फार्म के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक आदि संलग्न करना है
- इसके बाद आपको भरे हुए आवेदन फॉर्म को नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र या ग्राम पंचायत में जमा करना है।
- आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको एक पावती दी जाएगी जिसमें आपकी आवेदन संख्या होगी।
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist Status कैसे चेक करें?
Mahtari Vandana Yojana 11th Kist: सरकार के द्वारा महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि 1 जनवरी 2025 को जारी कर दी गई है। लाभार्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसका स्टेटस देख सकते हैं।
- आप सबसे पहले महतारी वंदना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें जो इस प्रकार है।
- अब आप आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर दिए गए “मेनू अनुभाग” में जाएं।
- अब इस मेनू अनुभाग में मौजूदा विकल्प “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पेज ओपन होगा, आप इसमें आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करके “सबमिट” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने 11वीं किस्त के बैंक खाते में आने का स्टेटस खुल जाएगा जिसे आप देख सकते हैं।
महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त नहीं आई तो क्या करें?
वैसे तो राज्य सरकार के द्वारा Mahtari Vandana Yojana 11th Kist की राशि जारी कर दी गई है। लेकिन अभी तक आपके बैंक खाते मे महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त की राशि नहीं आई है तो इसके लिए आपको जांच करने की आवश्यकता है कही आप योजना के लिए पात्रता एवं मापदंड के दायरो से बाहर तो नहीं हो गए। अगर आपकी उम्र 60 साल से अधिक हो गई है तो आपका नाम इस योजना के लाभार्थी लिस्ट से हटा दिया जायेगा।
यदि आपके बैंक अकाउंट में डीबीटी प्रणाली सक्रिय नहीं है तो इस कारण से भी आपके बैंक खाते में 11वीं किस्त की राशि नहीं आई होगी। इस स्थिति में आपको जल्द ही बैंक खाता में डीबीटी प्रणाली एक्टिव कर ले।
Mahtari Vandana Yojana helpline Number
दोस्तों महतारी वंदन योजना के संदर्भ में इस लेख के द्वारा लगभग पूरी जानकारी बताने का प्रयास किया गया है इसके बाद भी योजना से संदर्भ में कोई अन्य सवाल हो तो आप योजना के ऑफिशियल हेल्पलाइन पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्प डेस्क नं : +91-771-2234192
Email id: dirwcd.cg@gov.in |
अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने अन्य दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें, धन्यवाद।
इसे भी पढ़े
- फ्री सोलर चूल्हा के लिए यहाँ से आवेदन करें।
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया।
- पीएम इंटर्नशिप योजना क्या है पाए रोजगार के अवसर।
- प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना, बेटी के भविष्य को करें सुरक्षित।
- अब मोबाइल से प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ आसान यहाँ देखें।
FAQs: Related to Mahtari Vandana Yojana 2025 |
Q- महतारी वंदन योजना क्या है?
Ans– छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के द्वारा शुरू की महतारी वंदन योजना एक मातृत्व सहायता योजना है। जिसके तहत राज्य की 21 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को इसके तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
Q- महतारी वंदन योजना के लिए कौन कौन पात्र हैं?
Ans– इस योजना के लिए राज्य की 21 वर्ष से अधिक आयु की विवाहित महिलाएं और तलाकशुदा एवं विधवा महिलाएं भी इस योजना के पात्र हैं।
Q- महतारी वंदन योजना के तहत कितना पैसा दिया जाता है?
Ans– महतारी वंदन योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1000 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है यह राशि लाभार्थी के बैंक में DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
Q- महतारी वंदन योजना का 11वी किस्त कब जारी किया गया?
Ans– महतारी वंदन योजना की 11वीं किस्त सरकार के द्वारा 1 जनवरी 2025 को ही जारी कर दिया गया है।
Q- महतारी वंदन योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
Ans– महतारी वंदन योजना का अप्लाई ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से कर सकते हैं जिसकी जानकारी ऊपर लेख मे विस्तार पूर्वक बताई गई है।