बिहार सरकार द्वारा बिहार के किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने करने के लिए Bihar Krishi Yantra Subsidy नामक योजना चलाई जा रही है जिससे किसानों को कृषि संबंधी उपकरण खरीदने पर सब्सिडी मुहैया कराई जाती है। ताकि किसान आसानी से कृषि संबंधित कोई भी ऊपर खरीद सके, बहुत सारे ऐसे कृषि उपकरण होते हैं जो किसानों के लिए बहुत जरूरी होते हैं लेकिन किसानों के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन नहीं होने के कारण वह उपकरण को नहीं खरीद पाते।
विशेष कर बिहार राज्य मे अन्य राज्यों की अपेक्षाएं यहाँ के किसान छोटे एवं मध्यम वर्ग के है और उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं है कि वह कृषि संबंधी कोई उपकरण आसानी से खरीद सके बिहार सरकार ने इसी समस्याओं के समाधान के लिए Bihar Krishi Yantra Subsidy नामक योजना चलाई जिसके तहत किसानों को 90 अलग-अलग प्रकार की कृषि यंत्रो को खरीदने के लिए अनुदान दिया जाता है।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे वे आसानी से जरुरी कृषि संबंधी उपकरण खरीद सके, इस लेख के माध्यम से हम बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी के बारे में विस्तार से जानेंगे योजना क्या है?इसके उद्देश्य क्या है, इसके लाभार्थी कौन होंगे,क्या पात्रता एवं मापदंड है और अंत मे आवेदन कैसे करें,ताकि आप यह जान सके कि बिहार सरकार द्वारा कृषि यंत्र पर दिए जाने वाले अनुदान का लाभ कैसे पाए,बिहार कृषि यंत्र अनुदान से संबंधित संपूर्ण जानकारी के लिए पूरा लेख को पढ़ें।
Bihar Krishi Yantra Subsidy 2024 Kya h?|बिहार कृषि सब्सिडी नामक योजना क्या है?
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई Bihar Krishi Yantra Subsidy नामक योजना एक सरकारी पहल है इसके माध्यम से बिहार राज्य के किसानों को सरकार द्वारा 90 प्रकार के अलग-अलग कृषि यंत्र पर अनुदान दिया जाएगा इसके पहले किसानों को इस योजना के तहत केवल 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर ही अनुदान दिया जाता था यह अनुदान की राशि अलग-अलग प्रकार के यंत्रो पर 40-80% तक दिया जाएगा।
बिहार में अधिकांश आबादी का प्राथमिक व्यवसाय कृषि है इसीलिए Bihar Krishi Yantra Subsidy का उद्देश्य किसानों को विभिन्न प्रकार के कृषि उपकरण और मशीनरी की खरीद के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना जिससे कृषि क्षेत्र में उत्पादकता की बढ़ोतरी होगी और किसानो की आय भी बढ़ेगी।
बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी के तहत 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर जैसे ट्रैक्टर, पावर टिलर,हार्वेस्टर, सीडर और अन्य कृषि उपकरणों के खरीद पर 40% सब्सिडी का लाभ दिया जाता है इसी प्रकार कुछ अन्य यंत्र भी है जिस पर 80% तक सब्सिडी दिया जाता है।
सभी प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए किसान कृषि यंत्र की कीमत से अनुदान की राशि घटाकर शेष राशि का भुगतान करके बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी के तहत विक्रेता से यंत्र खरीद सकेंगे और अनुदान की राशि संबंधित कृषि यंत्र निर्माताओ के खाते में भेज दी जाएगी।
Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2024 Overview
योजना का नाम | Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2024 |
राज्य | बिहार |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
वर्ष | 2024 |
उद्देश्य | किसानो के लिए कृषि यंत्र के खरीद पर अनुदान प्रदान करना |
सब्सिडी | 40 से 80%तक |
लाभार्थी | बिहार के किसान |
Apply Mode | Online |
ऑफिशल वेबसाइट | https://farmech.bih.nic.in/ |
होम पेज | https://sarkariyojna.net.in/ |
जून 2024 Update:- कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत 75 प्रकार के कृषि यंत्रों पर मिलेगा 80% तक का अनुदान
बिहार के किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि से संबंधित उपकरण खरीदने के लिए सब्सिडी दे रही है।इस योजना के लिए लाभार्थी का चयन हेतु ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई है चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत वित्त वर्ष 2024-25 में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत कुल 82.85 करोड रुपए की मंजूरी दी गई है जबकि केंद्र प्रायोजित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन के तहत कुल 104.16करोड़ की मंजूरी दी गई है।
पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024-25। यहां से करें आवेदन।
बिहार मुख्यमंत्री लघु उद्योग योजना 2024-25। यहां देखें पूरी जानकारी।
बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी के तहत बुवाई से पहले और कटाई के बाद तक इस्तेमाल होने वाले 75 प्रकार की कृषि यंत्रों पर 40 से 80% की सब्सिडी देने का प्रावधान किया गया है।इस योजना के अंतर्गत लघु एवं सीमांत किसानों के लिए छोटे यंत्र जैसे कुदाल, हसिया, खुरपी,इमेज ट्रेलर और वीडर का कीट बनाकर अनुदानित दर पर उन्नत कृषि यंत्रों को किसानों के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
Benefits of Bihar Krishi Yantra Subsidy 2024| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लाभ क्या है?|
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई Bihar Krishi Yantra Subsidy इसका उद्देश्य बिहार मैं किसानों को कृषि मशीनरी और उपकरण खरीदने के लिए वित्तीय सहायता की जाती है।जिससे राज्य में कृषि गतिविधियों में कम लागत के साथ उत्पादकता में बढ़ोतरी होगी।
अगर इन योजना के लाभो की बात की जाए तो इसे निम्न बिंदुओं के माध्यम से देखा जा सकता है जैसे-
- बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत 90 प्रकार की कृषि यंत्रो पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि 40-80%तक होगी।
- लेकिन किसी भी परिस्थिति में कृषि यंत्रो पर दी जाने वाली सब्सिडी की राशि 80% से अधिक नहीं दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत उपलब्ध कराए जाने वाले कृषि यंत्र जैसे-खेतों की जुताई, बुवाई, निराई, गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, दौनी इत्यादि तथा गन्ना एवं उद्यान से संबंधित कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
- इस योजना हेतु सरकार द्वारा गठित राशि का कम से कम 18% अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कृषक को तथा योजना के अंतर्गत हर एक जिलों के लिए अनुसूचित जाति,जनजाति के समतुल्य अनुदान का लाभ बताइए जाने पर खर्च किए जाएंगे।
- इस योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र निर्माताओं द्वारा निर्मित सुचिबद्ध कृषि यंत्रों पर इस योजना के माध्यम से 10% वृद्धि कर अनुदान दर प्रतिशत तथा अनुदान दर के अधिकतम सीमा में सरकार द्वारा दिया जाएगा।
- यह सब्सिडी किसानों को मशीनीकृत खेती के तरीके को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करती है।इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि शारीरिक परिश्रम भी कम लगेगी।
- यह सब्सिडी पर्यावरण के अनुकूल मशीनों के उपयोग को प्रोत्साहित करेगी आधुनिक कृषि उपकरण रसायनो और पानी के उपयोग को काम करने के लिए डिजाइन किए गए हैं जिससे खेती करने के तरीकों का पर्यावरणीय प्रभाव कम होगा।
- Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के बहुत सारे लाभ है यह किसानों को अपनी कृषि कार्यों को मशीनीकृत करने मे सक्षम बनाएंगे कुशल कृषि श्रमिकों की महत्ता बढ़ेगी और श्रम की लागत घटेगी।
- इस बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत बिहार के किसानों को कृषि सहायता भी प्राप्त होगी।
पीएम कुसुम योजना 2024,खेतों में सोलर पंप लगाने हेतु सरकार दे रही है 90% अनुदान, जल्दी अप्लाई करें।
Features Of Bihar Krishi Yantra Subsidy| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की विशेषताएं|
अगर Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना की विशेषताओं की बात की जाए तो नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं जैसे-
- इस योजना को 10 अक्टूबर 2023 से शुरू किया गया है अगर कोई किसान इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत किसानों के लिए 2024 में 119 करोड रुपए के अनुदान कि स्वीकृती दी गई है।
- इस योजना के तहत बागवानी, सिंचाई, जुताई, बुआई,निराई और कटाई के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरणों सहित कुल 108 प्रकार के कृषि उपकरण इस सब्सिडी योजना में शामिल होंगे।
- इस सब्सिडी योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को पहले डीबीटी पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा तभी इस योजना का लाभ लेने के पात्र होंगे।
- बिहार राज्य में बने कृषि उपकरण के लिए सरकार किसानों को 10% अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान करेगी।
- बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी के लिए सॉफ्टवेयर का एक नया संस्करण इस वर्ष उपलब्ध कराया गया है।
- इस वर्ष भी सभी किसानों का आवेदन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से चुना जाएगा।
- लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से चुने जाने के बाद किसान को 15 दिन की वैधता अवधि के साथ एक परमिट प्राप्त होगा।
- परमिट की 15 दिन की वैधता अवधि समाप्त होने के बाद एक और अनुमति प्राप्त करने के लिए लॉटरी प्रणाली की प्रतीक्षा सूची के आधार पर प्रतीक्षा करना होगा।
- अगर कोई किसान इस योजना के लिए चुना जाता है तो वह उपकरण विक्रेता द्वारा सब्सिडी काटने के बाद शेष राशि का भुगतान करके उपकरण खरीद सकता है।सरकार सब्सिडी के रकम तुरंत विक्रेता के खाते में जमा कर देगी।
Subsidy Amount of Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2024| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के तहत मिलने वाली अनुदान राशि|
बिहार सरकार द्वारा बिहार के किसानों के लिए कृषि उपकरण के खरीद के लिए Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के तहत किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है।इस योजना के तहत किसानों को उनकी जाति और श्रेणी के आधार पर प्रोत्साहन दी जाती है प्रत्येक योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की मात्रा के बारे में नीचे निम्नलिखित दिए गए हैं।
- किसानो को एसएमएएम(SMAM) योजना के तहत छोटे ट्रैक्टर(18.20 पीटीओ एचपी) सहित कुल 9 विभिन्न प्रकार के कृषि गियर पर सब्सिडी मिलेगी।
- एसएमएएम योजना के तहत बिहार के हर जिले में कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जिसमें 4 लाख (₹400000) तक की परियोजना लागत पर 40% सब्सिडी दर लागू होगी जिसकी अधिकतम लागत 10 लाख(₹10,00,000) रुपए होगी।
- इस योजना के तहत अधिकतम 8 लाख(₹8,00,00) रुपए की परियोजना लागत और 80% की सब्सिडी दर पर राज्य 10 लाख(10,00,000) रुपए तक की लागत से कुछ चुने क्षेत्र में कृषि मशीनरी बैंक स्थापित करेगी।
- यह 9 जिले– पटना भोजपुर कैमूर बक्सर नालंदा नवादा रोहतास औरंगाबाद मे कस्टम हायरिंग सेंटर के निर्माण के लिए 80% सब्सिडी,अधिकतम 12लाख(12,00,000) रुपए तक प्रदान करता है।और यह गया पटना एवं मगध डिविजन के भीतर होगा।
Eligibility of Bihar Krishi Yantra Subsidy 2024|बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2024 के लिए पात्रता|
अगर कोई किसान Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के तहत कृषि यंत्र पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहता है तो उसके लिए कुछ पात्रताए निर्धारित की गई है जिसे आवेदक किसान को अवश्य पूरे करने होंगे तभी इस योजना का लाभ ले पाएंगे जैसे-
- आवेदक केवल बिहार राज्य का किसान होना चाहिए।
- इस योजना के तहत केवल कृषि उपकरणों के खरीद पर ही सब्सिडी दिया जाएगा।
- आवेदक के पास खेती के लिए जमीन होनी चाहिए।
- इस वर्ष 75 विभिन्न प्रकार के कृषि मशीनरी योजना के तहत सब्सिडी के लिए पात्र होंगे।
- किसान को कृषि उपकरण खरीदने के बाद ही सब्सिडी की राशि का लाभ दिया जाएगा।
- किसान की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Important Documents For Bihar Krishi Yantra Subsidy 2024| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज|
अगर कोई आवेदक Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के तहत लाभ प्राप्त करना चाहता है तो वह यह सुनिश्चित कर ले कि उसके पास यह दस्तावेज अवश्य होनी चाहिए।जैसे-
- आधार कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- जमीन का रसीद।
- किसान पंजीकरण।
- जमीन का प्रमाण पत्र(LPC)।
- कृषि यंत्र क्रय की पेपर।
- श्रेणी प्रमाण पत्र(केवल एससी/एसटी के लिए)।
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी।
Apply Dates of Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2024-25| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन डेट्स|
Events | Dates |
Official Notification Released | 05-04-2024 |
Apply Start Date | 13-11-2024 |
Apply Last Date | |
Apply Last Date | 26-12-2024 |
Apply Mode | Online |
Again Apply Date | Update Soon |
Bihar Krishi Yantra Subsidy List 2024| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी लिस्ट 2024-25|
बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के तहत बिहार के किसानों को रियायती कीमतों पर कृषि उपकरण खरीदने के अनुदान की सहायता राशि दी जाती है।जिसके माध्यम से किसान आधुनिक मशीनरी का उपयोग करके कृषि उत्पादन को बढ़ा सके।
इस योजना के माध्यम से किसानों को सीड ड्रिल के लिए अतिरिक्त 5%से 8% सब्सिडी मिलती है और शेष 4 उपकरण के लिए 80% सब्सिडी मिलती है।
इस योजना के तहत कृषि उपकारणों के खरीद के लिए अनुसूचित जाति, जनजाति या अन्य पिछड़ा वर्ग के सदस्यों को मिलने वाली सब्सिडी राशि में 5% राशि अधिक मिलती है।
बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत दी जाने वाली कृषि उपकरणों की सूची एवं उसमें दी जाने वाली सब्सिडी की सहायता राशि निम्नलिखित रूप से नीचे दी गई है इस सूची को देखकर कृषि उपकरण के लिए लागू सब्सिडी निर्धारित कर सकती है जिसे आवेदक खरीदना चाहते हैं।
यंत्र का नाम | सामान्य | अनुसूचित जाति/जनजाति |
ट्रैक्टर (अधिकतम 70 एच.पी.तक) | 25% या अधिकतम 45000 रू | 50% या अधिकतम 67500 रू |
पावर टीलर (8.71 एच.पी. से 15 एच.पी. तक ) | 50% या अधिकतम 50,000 रू | 50% या अधिकतम 75000 रू |
लेजर लैंड लेवलर | 50% या अधिकतम 1,00000 रू | 50% या अधिकतम 1,50000 रू |
रोटावेटर / रोटरी टीलर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रू |
रिभ्ससेबुल एम.बी.प्लाऊ | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रू |
डिस्क हैरो | 50% या अधिकतम 10000 रू | 50% या अधिकतम 14000 रू |
कल्टीवेटर | 50% या अधिकतम 10000 रू | 50% या अधिकतम 14000 रू |
रोटो कल्टीवेटर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 27000 रू |
सब सायलर | 50% या अधिकतम 7500 रू | 50% या अधिकतम 10000 रू |
जीरो टिलेज / सीड कम फर्टिलाईजर ड्रिल / मल्टी क्राप प्लांटर | 50% या अधिकतम 30000 रू | 50% या अधिकतम 40000 रू |
हैपी सीडर (9 से 10 टाईन) | 50% या अधिकतम 40000 रू | 50% या अधिकतम 60000 रू |
पोटैटो प्लांटर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रू |
रेज्ड वेड प्लांटर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रू |
सुगरकेन कटर कम प्लांटर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रू |
पैडी ड्रम सीडर | 50% या अधिकतम 3000 रू | 50% या अधिकतम 37500 रू |
सीड कम फर्टिलाईजर डिबलर | 50% या अधिकतम 500 रू | 50% या अधिकतम 750 रू |
रीजर / ट्रेनचर | 50% या अधिकतम 7500 रू | 50% या अधिकतम 11000 रू |
पम्पसेट (डीजल / इलेकट्रिक) अधिकतम 10 एच.पी.तक | 50% या अधिकतम 10000 रू | 50% या अधिकतम 15000 रू |
सिंचाई पाईप एच.डी.पी.ई. (600 मी.) | 50% या अधिकतम 15000 रू | 50% या अधिकतम 22500 रू |
लपेटा सिंचाई पाईप (100 मी.) | 50% या अधिकतम 1000 रू | 50% या अधिकतम 1120 रू |
वीडर | 50% या अधिकतम 500 रू | 50% या अधिकतम 600 रू |
पावर वीडर | 50% या अधिकतम 15000 रू | 50% या अधिकतम 20000 रू |
1.मानव चालित पौधा संरक्षण यंत्र (स्प्रेयर / डस्टर इत्यादी) 2.मानव चालित राकर स्प्रेयर (गटोर) | 1. 50% या अधिकतम 500 रू 2. 50% या अधिकतम 2000 रू | 1. 50% या अधिकतम 750 रू 2. 50% या अधिकतम 2500 रू |
पावर स्प्रेयर/डस्टर/पौधा संरक्षण यंत्र | 50% या अधिकतम 2000 रू | 50% या अधिकतम 3,000 रू |
कम्बाईन हार्वेस्टर/मेज कम्बाईन हार्वेस्टर | 50% या अधिकतम 400000 रू | 50% या अधिकतम 5,00000 रू |
स्ट्रा वेलर विदाउट रैक | 50% या अधिकतम 1,50000 रू | 50% या अधिकतम 2,25000 रू |
स्ट्रा रीपर/स्ट्रा कम्बाईन | 50% या अधिकतम 1,00000 रू | 50% या अधिकतम 1,50000 रू |
रीपर कम बाईडर | 50% या अधिकतम 1,75000 रू | 50% या अधिकतम 1,78500 रू |
सेल्फ प्रोपेल्ड रीपर | 50% या अधिकतम 40000 रू | 50% या अधिकतम 60000 रू |
ट्रैक्टर माउंटेन रीपर | 50% या अधिकतम 20000 रू | 50% या अधिकतम 30000 रू |
Included Machines In Bihar Krishi Yantra Subsidy 2024| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत आने वाले कृषि उपकरणों की सूची|
बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत आने वाली कृषि उपकरणों की सूची-
- Reaper
- Cultivator
- Happy Seeder
- Boom Sprayer
- HDPE irrigation pipe
- Self Propelled Reaper
- HDPE Tarpaulin Sheet
- Straw Baler Without Rack
- Reaper cum Binder (T/D)
- Pump Set (Electric) Up to 10 HP
- Rotary Mulcher (35 HP & Above)
- Paddy Thresher ( Engine Driven)
- Power Duster( Battery Operated)
- Power Sprayer ( Battery Operated)
- SMS (Straw Management System)
- Reaper cum Binder(s/p) – 3 Wheel
- Reaper cum Binder(s/p) – 4 wheel
- Paddy Thresher ( Driven By Tractor)
- Multi-Crop Thresher ( Engine Driven)
- HDPE Lamination Woven Layflat Tube
- Brush Cutter(Below BHP Petrol Driven)
- Super Seeder (Tractor Operated) – 6 feet
- Super Seeder (Tractor Operated) – 7 feet
- Super Seeder (Tractor Operated) – 8 feet
- Multi-Crop Thresher ( Driven By Tractor)
- Mini Rubber Rice Mill- Tractor Operated
- Rotavator(Driven By Tractor above 35 BHP)
- Plant Protection Equipment. Manual Sprayer
- Rice Mill ( Electric Motor Operated 3 HP & Above)
How To Apply Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana 2024?| बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना कैसे अप्लाई करें?|
बिहार राज्य के अंतर्गत बिहार का कोई भी किसान अगर Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के अंतर्गत कृषि उपकरणों के खरीद पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहता है।तो वह सरकार के कृषि विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत अप्लाई करने के लिए आवेदक सबसे पहले बिहार सरकार के कृषि विभाग के आधिकारिक वेबसाइट आए जो इस प्रकार हैं।
- अब आप ऑफिशल वेबसाइट के होम पेज पर “किसान आवेदन”(Farmer Application)के विकल्प के अंदर “सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन” Apply to get Subsidy के विकल्प पर क्लिक करें।
- “सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन”पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने Application Entry Form का पेज खुलेगा जो इस प्रकार है।
- अब यह पर आवेदक अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर फॉर्म को भरे।
- अगर किसी किसान के पास पहले से किसान पंजीकरण नहीं है तो वह पहले अपना किसान पंजीकरण इस प्रकार करें, Application Entry का विकल्प चयन करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा इस प्रकार है
- अब यहां पर किसान पंजीकृत करने हेतु मांगे गए सभी जानकारी को सही सही भरें और और अपना पंजीकरण करें।
- अब पंजीकरण करने के बाद आपको एक पंजीकरण आईडी(Registration ID)प्राप्त होगा जिसका उपयोग आप आवेदन जमा करने और लाभ प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं।
इस प्रकार ऊपर बताए गए प्रक्रिया के अनुसार स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आप अपना आवेदन बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के अंतर्गत कर सकते है।
How To Check Application Status Of Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana | बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना एप्लीकेशन स्टेटस कैसे चेक करें?|
कोई भी आवेदक जिन्होंने पूर्व में Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना के अंतर्गत कृषि उपकरण खरीद पर सब्सिडी लाभ लेने हेतु अपना आवेदन पंजीकृत कराए हैं तो और वह अपने आवेदन का स्टेटस देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए प्रक्रिया के अनुसार आप देख सकते हैं।
- आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आवेदक बिहार सरकार के कृषि विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर आए।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद “किसान आवेदन”के विकल्प को चुने और इसी विकल्प के अंतर्गत “सब्सिडी प्राप्त करने के लिए आवेदन” के विकल्प और फिर इसी विकल्प के अंतर्गत “स्थिति जांचें”Check Status के विकल्प पर क्लिक करें जो इस प्रकार है।
- जब “स्थिति जांचें“ के पर क्लिक करेंगे तो अब आपके सामने इस प्रकार का फॉर्म खुलेगा।
- अब इसमें मांगे गए अपना रेफरेंस नंबर डालें और Proceed विकल्प को क्लिक करें।
- अब आपके सामने आवेदन की पूरे डिटेल्स खुल जाएगी जिसे आप देख सकते हैं आपके आवेदन की वर्तमान स्थिति क्या है।
How to Check Kisan Registration Number?| किसान पंजीकरण संख्या कैसे चेक करें?|
कोई भी आवेदक अगर Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन रजिस्ट्रेशन कराना चाहता है मगर उसे अपना किसान पंजीकरण संख्या पता नहीं है तो वह इस तरीके से अपना किसान पंजीकरण संख्या का पता सकते है।
- आवेदक को किसान पंजीकरण का संख्या पता करने के लिए सबसे पहले डीबीटी एग्रीकल्चर की आधिकारिक वेबसाइट पर आए जो इस प्रकार है।
- अब यहां पर आवेदक “आवेदन की स्थिति/आवेदन का प्रिंट” का ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ड्रॉप डाउन मेनू में आपको “पंजीकरण जाने” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें जो इस प्रकार है।
- अब “पंजीकरण जाने” के विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक फॉर्म खुलेगा जो इस प्रकार है।
- अब इसमें मांगे गए जानकारी जैसे आधार कार्ड नंबर/रजिस्टर मोबाइल नंबर विकल्प का चयन करके भरें।
- आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा अब आप ओटीपी डालकर जैसे ही Verify करेंगे तो आपके सामने आवेदन का रजिस्ट्रेशन नंबर दिखाई देगा और पूरी डिटेल्स खुल जाएगी।
- आप आवेदक इस रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग आवेदन करने के लिए कर सकता है।
इस आर्टिकल के माध्यम से हमने आपको Bihar Krishi Yantra Subsidy योजना से संबंधित सारी जानकारी बताने का प्रयास किया। इसके बावजूद भी अगर आपके मन में कोई और सवाल रह गया हो तो आप सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट को जरूर देखें और हमें भी कमेंट बॉक्स मे जरूर बताए हम कोशिश करेंगे कि आपके सवालों का जवाब दे पाए।
अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें धन्यवाद ।
इन्हे पढ़े–
- फ्री सोलर चूल्हा योजना 2024-25,आवेदन शुरू यहां से करें Apply।
- बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना 2024-25,कैसे करें आवेदन यहां से देखें।
- बिहार ग्रेजुएशन स्कॉलरशिप योजना 2024-25।
FAQ,s:-Bihar Krishi Yantra Subsidy Yojana|
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना क्या है?
Ans-बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई यह योजना बिहार के किसानों को कृषि उपकरणों के खरीद पर सब्सिडी दी जाती है।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ क्या है?
Ans-इस योजना के माध्यम से बिहार के किसानों को कृषि उपकरणों के खरीद पर सब्सिडी दी जाती है जिसके कारण किसान अपनी खेती कार्य को आसान बना सकते हैं और कम लागत कम समय में अधिकतम आय अर्जित कर सकते हैं इससे किसानो की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans-इस योजना का उद्देश्य किसानों को कृषि यंत्र खरीदने में मदद करना इससे किसानों की आमदनी और फसल उत्पादकता में वृद्धि होगी साथ ही साथ कृषि क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग को बढ़ावा देना और पर्यावरण अनुकूल खेती करना।
Q-बिहार कृषि सब्सिडी योजना के अंतर्गत कौन-कौन आवेदन कर सकते है?
Ans-बिहार कृषि सब्सिडी योजना के अंतर्गत केवल बिहार के किसान ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
Q-बिहार कृषि सब्सिडी योजना के अंतर्गत कौन-कौन से कृषि यंत्र खरीदे जा सकते हैं?
Ans-इस योजना के माध्यम से कृषि कार्य में लगने वाले उपकरण खरीद सकते हैं जैसे ट्रैक्टर ड्रिल,कल्टीवेटर,रोटावेटर, लेजर लैंड लेवलर, सब सायलर, रेजर, रीडर पावर वीडर इत्यादि।
Q-कृषि सब्सिडी योजना के अंतर्गत सब्सिडी के रूप में कितनी राशि माफ की जाती है
Ans-इस योजना के अंतर्गत किसानों को सब्सिडी की राशि प्रत्येक यंत्र के अनुसार अलग-अलग प्राप्त होती है और इस योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 5% अधिकतम रूप से सब्सिडी जाती है। इस योजना के तहत किसानों को कृषि उपकरण के खरीद हेतु 60% से लेकर 20% तक भुगतान करना पड़ सकता है।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ कौन ले सकता है?
Ans-इस योजना का लाभ केवल बिहार के किसान ही ले सकते हैं जो खेती कार्य से जुड़े हुए हैं।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए कौन-कौन सी महत्वपूर्ण दस्तावेज चाहिए?
Ans-इस योजना का लाभ लेने के लिए किस के पास डॉक्यूमेंट अवश्य होनी चाहिए जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, जमीन का रसीद, कृषि यंत्र क्रय पेपर, किसान रजिस्ट्रेशन, जमीन का प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर इत्यादि।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans-इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको बिहार सरकार के कृषि विभाग का ऑफिशियल वेबसाइट https://farmech.bih.nic.in/जाकर ऑनलाइन करना होगा।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के स्टेटस कैसे चेक करें?
Ans-इस योजना का स्टेटस चेक करने के लिए आपको ऑफिशल वेबसाइट पर लॉगिन करके आवेदन की आईडी और अन्य जानकारी दर्ज करके स्थिति देख सकते हैं।
Q-बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans-किसानों को इस योजना से संबंधित किसी भी जानकारियां या सहायता के लिए इस हेल्पलाइन नंबर-1800-123-4567 पर संपर्क कर सकते हैं नंबर पर किसानों के अपने सवालों के जवाब मिल जाएंगे।