Bihar Labour Card 2024: बिहार सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के कल्याण हेतु कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जाती है। और इस योजना का लाभ वास्तविक श्रमिकों तक पहुंचा जा सके इसके लिए वास्तविक श्रमिकों की पहचान हेतु बिहार सरकार के द्वारा राज्य के श्रमिकों का बिहार लेबर कार्ड बनवाया जाता है। यह लेबर कार्ड राज्य के श्रमिकों की वास्तविक पहचान को प्रमाणित करता है और श्रमिकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ एवं रोजगारों के अवसर प्रदान करती है। तो
दोस्तों अगर आप भी Bihar Labour Card 2024 के बारे में जानना चाहते हैं। जैसे बिहार लेबर कार्ड क्या है इसके उद्देश्य एवं लाभ क्या है इसके लिए पात्रता एवं मापदंड क्या है साथ ही इसके लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में बताई गई है इसीलिए लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।
Bihar Labour Card 2024 Kya hai? | बिहार लेबर कार्ड क्या है?
बिहार लेबर कार्ड(Bihar Labour Card 2024) बिहार राज्य सरकार के द्वारा जारी एक श्रमिक पहचान पत्र है। यह लेबर कार्ड राज्य के वास्तविक श्रमिकों की पहचान करती है। जिससे सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक श्रमिकों तक पहुंचा जाता है। बिहार लेबर कार्ड राज्य के उन श्रमिकों को प्रदान किया जाता है जो भवन निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर हो या राजमिस्त्री, बढ़ई, लोहार, पेंटर एवं मजदूर या अन्य किसी तरह का श्रम कार्य करते हो या मजदूर वर्ग हो, सभी का बिहार लेबर कार्ड बनवाया जाता है।
Bihar Labour Card 2024 : एक नजर
लेख का नाम | Bihar Labour Card 2024 |
राज्य | बिहार। |
संबंधित विभाग | श्रम विभाग, बिहार। |
उद्देश्य | राज्य के श्रमिक मजदूरों नागरिकों को लेबर कार्ड के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना। |
लाभ | श्रमिक बिहार लेबर कार्ड के माध्यम से 14 विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ ले सकते हैं। |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी मजदूर वर्ग। |
आवश्यक दस्तावेज | आधार कार्ड, बैंक खाता पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड। |
आवेदन प्रक्रिया | Online |
ऑफिसियल वेबसाइट | https://bocw.bihar.gov.in/ |
होम पेज | Sarkariyojna.net.in |
Objectives Of Bihar Labour Card 2024 | बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य क्या है?
बिहार सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों को Bihar Labour Card 2024 बनवाने का मुख्य उद्देश्य राज्य के श्रमिक वर्गों के लोगों को सरकारी योजनाएं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान करना ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित हो सके।
इस कार्ड के माध्यम से राज्य में श्रमिक वर्गों के वास्तविक रूप से पहचान हो जाती है और सरकार योजना बनाते समय इन वर्ग को विशेष रूप से ध्यान में रखती है जिससे उनको स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं रोजगार के अवसर प्रदान की जाती है।
Bihar Labour Card 2024 का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं। जैसे-
- वास्तविक श्रमिकों का पंजीकरण और पहचान सुनिश्चित हो सके।
- सरकारी योजनाओं का लाभ श्रमिक वर्गो तक आसानी से पहुंचा जा सके।
- श्रमिक वर्गों के लिए रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना।
- ताकि श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
- इसके माध्यम से श्रमिकों के सामाजिक आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाया जा सके।
Benefits of Bihar Labour Card 2024 | बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लाभ एवं विशेषताएं क्या है?
अगर Bihar Labour Card 2024 के लाभ एवं विशेषताओं की बात की जाए तो निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं।
- बिहार सरकार के द्वारा राज्य के श्रमिकों को यह लेबर कार्ड प्रदान किए जाते हैं।
- इस लेबर कार्ड की मदद से श्रमिकों की पहचान आसान हो जाती है।
- यह बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन या ऑफलाइन किसी भी माध्यम से बना सकते हैं।
- इस लेबर कार्ड की मदद से कोई भी श्रमिक सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
- इस लेबर कार्ड से सभी श्रमिकों का पूरा आंकड़ा सरकार के पास रहता है जिससे योजना बनाते समय सरकार का इस पर पूरा ध्यान रहता है।
- राज्य सरकार द्वारा लेबर कार्ड धारकों को समय-समय पर आर्थिक सहायता भी प्रदान करती की जाती है।
- इस लेबर कार्ड के माध्यम से श्रमिकों को कई सारी पेंशन सुविधाए, बीमा एवं आर्थिक सहायता इत्यादि प्रदान की जाती है।
प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड आपने मोबाइल से कैसे बनाये यहाँ देखें।
बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा ऑनलाइन संचालित कल्याणकारी योजनाओ के लिस्ट नीचे दिए गए हैं Bihar Labour Card 2024 के तहत दिए जाने वाले लाभ एवं विशेषताओं को निम्नलिखित टेबल के माध्यम से देख सकते हैं।
क्र0 | योजना का नाम | पात्रता | योजना की राशि | आवश्यक दस्तावेज/कागजात |
---|---|---|---|---|
1 | भवन मरम्मति अनुदान | तीन वर्ष की सदस्यता | बीस हजार रूपये | जमीन का स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC) |
जमीन का वर्तमान (Current) रसीद) | ||||
निबंधित निर्माण श्रमिक के साथ मरम्मती वाले घर का फोटो | ||||
2 | साईकिल क्रय अनुदान | एक वर्ष की सदस्यता | रूपये 3,500/- या साईकिल क्रय की रसीद की राशि जो, न्यूनतम हो | क्रय की गयी साईकिल का रसीद (GST Voucher) |
निर्माण श्रमिक का बोर्ड के नाम के साथ साईकिल का फोटो | ||||
3 | औजार क्रय अनुदान | 03 वर्ष की सदस्यता एवं कौशल उन्नयन के लिए प्रशिक्षित | अधिकतम पन्द्रह हजार रूपये तक का औजार | कौशल उन्नयन से प्रशिक्षणोपरांत प्राप्त प्रमाण पत्र |
4 | मृत्यु लाभ | सदस्यता | स्वभाविक मृत्य पर दो लाख रूपये | मृत्यु प्रमाण पत्र |
आश्रित या पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र | ||||
नामित का आधार कार्ड एक से अधिक नामित की स्थिति में नामांकितो का शेयर प्रतिशत | ||||
दुर्घटना मृत्यु पर चार लाख रूपये | मृत्यु प्रमाण पत्र | |||
नामित का आधार कार्ड | ||||
आश्रित या पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र | ||||
प्राथमिकी रिपोट | ||||
पोस्टमार्टम रिपोर्ट | ||||
आपदा प्रबंधन विभाग से लाभ नहीं प्राप्त होने का शपथ पत्र | ||||
एक से अधिक नामित की स्थिति में नामांकितो का सहमति शपथ पत्र, पंचनामा, (यदि प्राथमिकी/ पोस्टमार्टम नही हों) अथवा जहां लागू हो | ||||
5 | दाह संस्कार हेतु आर्थिक सहायता | सदस्यता | पाँच हजार रूपये | मृत्यु प्रमाण पत्र |
आश्रित या पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र | ||||
प्राथमिकी एवं पोस्टमार्टम रिपोर्ट (दुर्घटना मृत्यु की स्थिति में) | ||||
6 | लाभार्थी की चिकित्सा सहायता | सदस्यता | मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के समतुल्य राशि | चिकित्सा के संबंध में सिविल सर्जन का प्रमाण पत्र |
चिकित्सा पर किये गये व्यय का रसीद | ||||
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से लाभ नही लेने का शपथ पत्र | ||||
7 | विवाह के लिए वित्तीय सहायता | तीन वर्ष की सदस्यता | पचास हजार रूपये | विवाह निबंधन प्रमाण पत्र |
वर एवं वधु का आधार कार्ड | ||||
विवाह का फोटो एवं निमंत्रण या आमंत्रण पत्र | ||||
8 | पेंशन | पाँच वर्ष की सदस्यता एवं 60 वर्ष की आयु | एक हजार रूपये | सामाजिक सुरक्षा योजना के अन्तर्गत पेंशन से आच्छादित नही होने का प्रमाण पत्र |
जीवन प्रमाण पत्र (स्वघोषित) | ||||
9 | मातृत्व लाभ | एक वर्ष की सदस्यता | प्रथम दो बच्चों के प्रसव पर प्रसव की तिथि को राज्य सरकार द्वारा अकुशल श्रमिक हेतु निर्धारित न्यूनतम मजदूरी के 90 दिनों की मजदूरी के समतुल्य राशि | शिशु का जन्म प्रमाण पत्र/अस्पताल प्रसव प्रमाण पत्र |
सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत बच्चे का प्रथम टीका प्रमाण पत्र | ||||
10 | विकलांगता पेंशन | एक वर्ष की सदस्यता | एक हजार रूपये प्रतिमाह तथा स्थायीपूर्ण निःशक्तता में 75,000/- एक मुश्त एवं स्थायी आंशिक निःशक्तता में 50,000/- एक मुश्त। | सिविल सर्जन द्वारा निर्गत विकलांगता प्रमाण पत्र |
सरकारी अस्पताल की चिकित्सा की विवरणी, भर्ती की तिथि एवं छुट्टी से संबंधित प्रमाण पत्र | ||||
चिकित्सक द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित मेडिकल बिल | ||||
11 | पारिवारिक पेंशन | – | मृत पेंशनधारी निबंधित निर्माण श्रमिक के जीवित पति/पत्नी को पेंशनधारी को प्राप्त राशि का पचास प्रतिशत या सौ रूपये जो भी अधिक हो। | पेंशनधारी का मृत्यु प्रमाण पत्र |
नामित/आश्रित का आधार कार्ड | ||||
आश्रित/पारिवारिक सूची प्रमाण पत्र | ||||
जीवन प्रमाण पत्र (स्वघोषित) | ||||
12 | नकद पुरस्कार | एक वर्ष की सदस्यता | प्रत्येक वर्ष श्रमिक के अधिकतम दो संतानों को बिहार राज्य में किसी भी बोर्ड द्वारा संचालित 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 80% या उससे अधिक, 70% से 79.99% तथा 60% से 69.99% तक अंक प्राप्त करने पर क्रमशः 25 हजार, 15 हजार एवं 10 हजार रूपये। | मैट्रिक अथवा इंटरमीडिएट/10+2 का अंक पत्र एवं औपबंधिक प्रमाण पत्र |
13 | शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता | एक वर्ष की सदस्यता | निबंधित निर्माण कामगारों के पुत्र एवं पुत्री को | पुत्र/पुत्री के नामांकन से संबंधित प्रमाण पत्र |
शिक्षण संस्थान द्वारा नामांकन/शिक्षण शुल्क का रसीद | ||||
IIT/IIM/AIMS जैसे उत्कृष्ट संस्थानों में दाखिला होने पर पूरा ट्यूशन फीस | ||||
बी.टेक या समकक्ष कोर्स के लिए सरकारी संस्थान में दाखिला होने पर एकमुश्त रूपये बीस हजार रूपये। | ||||
सरकारी पोलिटेकनिक/नर्सिंग या समकक्ष डिप्लोमा कोर्स के अध्ययन के लिए एकमुश्त रूपये दस हजार रूपये। | ||||
सरकारी ITI या समकक्ष कोर्स के लिए एकमुश्त पाँच हजार रूपये। | ||||
14 | पितृत्व लाभ | पुरूष श्रमिक की एक वर्ष की सदस्यता, जिनकी पत्नी निबंधित नहीं हो | प्रथम दो प्रसवों के लिए छः हजार रूपये प्रति प्रसव की दर से। | शिशु का जन्म प्रमाण पत्र/अस्पताल प्रसव प्रमाण पत्र |
सक्षम प्राधिकार द्वारा निर्गत बच्चे का प्रथम टीका प्रमाण पत्र | ||||
पत्नी निबंधित निर्माण श्रमिक नही है, के संबंध में स्व शपथ पत्र एवं पत्नी का आधार कार्ड |
Eligibility & Criteria For Bihar Labour Card 2024 | बिहार लेबर कार्ड बनवाने के लिए पात्रता एवं मापदंड क्या है?
बिहार राज्य का कोई भी निवासी जो अपना Bihar Labour Card 2024 बनवाना चाहते हैं उसके लिए कुछ पत्रताएं एवं मापदंड निर्धारित किये गए हैं जो आवेदक को आवश्यक पूरे करने होंगे। जैसे-
- आवेदक श्रमिक बिहार राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
- श्रमिक असंगठित क्षेत्र में कार्य करता हो।
- श्रमिक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 60 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक के परिवार में किसी भी सदस्य का बिहार लेबर कार्ड नहीं बना होना चाहिए।
- आवेदक श्रमिक पिछले 12 महीना में कम से कम 90 दिन श्रमिक के रूप में कार्य किया हो।
- आवेदक श्रमिक के परिवार में कोई सरकारी नौकरी नहीं करता हो।
- आवेदक श्रमिक या उसके परिवार में कोई आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
उपरोक्त लिखित पत्रताएं एवं शर्त को पूरे करने के बाद कोई भी आवेदक बिहार लेबर कार्ड बनाने हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना, एक करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल ₹78,000 की दी जाएगी सब्सिडी।
Required Documents For Bihar Labour Card 2024| बिहार लेबर कार्ड बनाने के लिए लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज
अगर बिहार राज्य का कोई भी निवासी जो इसके पात्र हो और Bihar Labour Card 2024 बनाना चाहते हैं तो उनके पास ये सारे दस्तावेज आवश्यक होने चाहिए। जैसे-
- आधार कार्ड।
- बैंक खाता का पासबुक।
- मोबाइल नंबर।
- राशन कार्ड।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड।
- श्रमिक प्रमाण पत्र।
- श्रमिक का स्वघोषणा पत्र।
पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 क्या है आवेदन कैसे करें देखे पूरी Details?
How to apply for Bihar Labour Card 2024 Application | बिहार लेबर कार्ड कैसे बनाएं?
दोस्तों अगर कोई बिहार राज्य का स्थायी निवासी श्रमिक वर्ग है और Bihar Labour Card 2024 बनवाना चाहते हैं। सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन कराने होंगे जो नीचे बताए गए प्रक्रिया के अनुसार स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
बिहार लेबर कार्ड के लिए आवेदन दो प्रकार से सकते हैं।
1- ऑनलाइन माध्यम से।
2- ऑफलाइन माध्यम से।
A– How to apply Bihar Labour Card 2024 Online | बिहार लेबर कार्ड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- आवेदक Bihar Labor Card Online Registration करने के लिए सबसे पहले सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर आए जो इस प्रकार है।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर “Labour Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें। और फिर
- न्यू पेज ओपन होगा जिसमें “Apply For New Registration” के ऑप्शन पर क्लिक करें
- इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा और यहाँ पर “आधार सत्यापन” पर क्लिक करें।
- अब इसके बाद “प्रमाणित करें” ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब फिर यहां पर मांगी गयी सारी जानकारी को सही-सही भरे और पासपोर्ट साइज “Photo Upload” कर दे।
- अब यहां पर आप “पूर्व नियोजन के विवरण” को दर्ज करें और फिर आवेदक का “Account Details” को भरे।
- अब इसके बाद “Family Member” को Ad करके इसका डिटेल्स दर्ज करें।
- और फिर अंत में “Nominee Details” को दर्ज करें और फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के लिए “Submit” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इस प्रकार अब आपका फॉर्म सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन हो गया है अब इसके बाद आपका फॉर्म के सत्यापन के बाद आपका बिहार लेबर कार्ड बना दिया। जाएगा
B– Bihar Labour Card 2024 Offline Registration | बिहार लेबर कार्ड ऑफलाइन कैसे बनाएं?
दोस्तों अगर आप अपना Bihar Labour Card 2024 ऑफलाइन माध्यम से बनवाना चाहते हैं और वह तो नीचे बताये गए प्रक्रिया के अनुसार रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
- आवेदक श्रमिक सबसे पहले अपना “प्रखंड यह अंचल कार्यालय” जाए।
- अंचल कार्यालय में जाकर वहां लेबर ऑफिसर से मिले और रजिस्ट्रेशन फार्म प्राप्त करें या नहीं तो ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर ले।
- इस बिहार लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे। और
- इसमें लगने वाले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर का फोटो कॉपी स्वहस्ताक्षरीत करके फॉर्म मे संलग्न करें।
- रजिस्ट्रेशन फार्म के साथ श्रमिकों द्वारा 12 महीने में कम से कम 90 दिन कार्य किये हुए हो का शपथ पत्र।
- यह सब कंप्लीट हो जाने के बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को लेबर ऑफिसर के पास जमा कर दें। फिर
- लेबर ऑफिसर द्वारा आपका रजिस्ट्रेशन फॉर्म को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर दिया जाएगा।
Bihar Labour Card 2024 Download Kaise Kare? | बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
अगर अपने पूर्व में Bihar Labour Card 2024 Online Registration किये हैं और बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे बताये गये प्रक्रिया के अनुसार डाउनलोड कर सकते हैं।
- बिहार लेबर कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले “बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” ऑफिशल वेबसाइट पर आये।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर “Labour Registration” के विकल्प पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर “View Registration Status” का लिंक मिलेगा इस पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर आपको “Mobile Number” एवं “Registration Number” डालकर “Show” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहां पर “Download Your BOCW Card” का लिंक मिलेगा।
- अब इस लिंक पर क्लिक करके आप अपना लेबर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Labour Card 2024 Status Check Kaise Kare? | बिहार लेबर कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करें
बिहार लेबर कार्ड का ऑनलाइन स्टेटस चेक करने के लिए नीचे बताया गये प्रक्रिया के अनुसार चेक कर सकते हैं।
- सबसे पहले बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं।
- अब वेबसाइट के होम पेज में दिए गए “View Registration Status” के विकल्प पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद अब एक नया पेज ओपन होगा इसमें मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- और अब दिए गए “Show” के बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने बिहार लेबर कार्ड का स्टेटस देखने को मिल जाएगी जिससे आप अपने आवेदन की स्थिति को देख सकते हैं।
Bihar Labour Card 2024 Helpline Number | बिहार लेबर कार्ड हेल्पलाइन नंबर।
दोस्तों वैसे तो इस लेख मे Bihar Labour Card 2024 से संबंधित सारी जानकारी बता दी गयी हैं लेकिन फिर भी अगर बिहार लेबर कार्ड से संबंधित जुड़ी कोई जानकारी चाहिए तो आप श्रम संसाधन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 09471866832 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Labour Card 2024 से सम्बंधित जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी थी हमने इस लेख के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की। अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने अन्य दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
धन्यवाद!
बिहार लघु उद्यमी योजना 2024-25|Bihar Laghu Udyami Yojana 2024-25|आवेदन शुरू ऑनलाइन ऐसे करें|
इसे भी पढ़े
- फ्री सोलर चूल्हा योजना , ऐसे करें आवेदन और पाए फ्री सोलर चूल्हा।
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलेंगे 3 लाख तक का लोन, मोबाइल से करें अप्लाई यहां से देखें पूरी जानकारी।
- पीएम कुसुम योजना , सरकार दे रही है 90% सब्सिडी सोलर पैनल लगाने हेतू।
FAQs: About of Bihar Labour Card 2024 |
Q- बिहार लेबर कार्ड क्या है?
Ans– बिहार सरकार द्वारा राज्य के श्रमिकों के लिए जारी किया जाने वाला एक श्रमिक पहचान पत्र है। इसके माध्यम से श्रमिक सरकार के 14 विभिन्न प्रकार के सरकारी योजना का लाभ उठा सकते हैं।
Q- बिहार लेबर कार्ड का उद्देश्य क्या है?
Ans– बिहार लेबर कार्ड का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों का विवरण आकड़ा एकत्रित करना और श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना।
Q- बिहार लेबर कार्ड का लाभ क्या है?
Ans– बिहार लेबर कार्ड का मुख्य लाभ निम्नलिखित है।
- श्रमिकों का पहचान प्रमाण होना।
- बिहार सरकार के 14 विभिन्न प्रकार के सरकारी योजनाओं का लाभ।
- रोजगार के अवसर प्राप्त करना।
- आपदा होने की स्थिति में आर्थिक सहायता प्राप्त।
Q- बिहार लेबर कार्ड बनवाने हेतु लगने वाले दस्तावेज
Ans– बिहार लेबर कार्ड बनाने हेतु लगने वाले दस्तावेज निम्नलिखित है। जैसे-
- आधार कार्ड
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- पिछले 12 महीने में न्यूनतम 90 दिन कार्य यह होने का घोषणा पत्र
- श्रमिक घोषणा पत्र
Q- बिहार लेबर कार्ड कैसे बनाएं?
Ans– बिहार लेबर कार्ड बनाने के लिए बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर बना सकते हैं।
Q- बिहार लेबर कार्ड कौन-कौन बना सकता है?
Ans– बिहार राज्य का स्थायी निवासी जिनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो और वह श्रमिक वर्ग हो बिहार लेबर कार्ड बन सकता है।
Q- बिहार लेबर कार्ड हेल्पलाइन नंबर।
Ans– श्रम संसाधन विभाग के हेल्पलाइन नंबर 09471866832 पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Q- बिहार लेबर कार्ड बनवाने से क्या लाभ मिलता है?
Ans– बिहार लेबर कार्ड बनाने वाले श्रमिकों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही 14 विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।
Q- बिहार लेबर कार्ड पर कितने पैसे मिलते हैं?
Ans– बिहार लेबर कार्ड के तहत आवेदक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है और यह राशि योजना पर निर्भर करता है।
Q- बिहार मे लेबर कार्ड कैसे बनेगा?
Ans– बिहार में लेबर कार्ड बनाने के लिए बिहार सरकार के श्रम विभाग के बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लेबर कार्ड बनाने हेतु रजिस्ट्रेशन करके बनवा सकते हैं।