असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा की तरफ से अपने राज्य की लड़कियों के लिए एक योजना की शुरूआत की गयी है जिसे Nijut Moina Scheme Assam के नाम से जाना जाता है। इस योजना मे ऐसी लड़कियों को शामिल किया गया है जिन्होंने दसवीं की परीक्षा पास कर ली हो और 11वीं की कक्षा में दाखिला लेने वाली हो या उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है और ग्रेजुएशन में दाखिला लेने वाली है ऐसी लड़कियों के लिए निजुत मोइना योजना की शुरुआत की गई हैं।
इस योजना में राज्य सरकार के द्वारा लड़कियों को पढ़ने के लिए उन्हें हर महीने ₹1000 से लेकर ₹2500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। इस योजनाओं की शुरुआत असम की सरकार ने अपने राज्य की लड़कियों की साक्षरता दर में वृद्धि करने के लिए शुरू किया है अगर आप भी असम की रहने वाली छात्राएं हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहती है तो हमारे साथ अंत तक जुड़े रहे एवं इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Njijut Moina Scheme Kya hai h? | निजुत मोइना स्कीम असम क्या है?
असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा ने 12 जून 2024 को निजुत मोइना योजना की शुरुआत की। इस योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की लाखों लड़कियों को लाभ दिया जा चुका है निजुत मोइना योजना को आगे बढ़ाने के लिए असम सरकार ने 15000 करोड रुपए का बजट भी आवंटित किया है।
इस योजना के अंतर्गत यदि कोई दसवीं की छात्रा 11वीं में दाखिला लेती है तो उसे हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। वहीं अगर कोई लड़की 12वीं की परीक्षा पास करके ग्रेजुएट या ग्रेजुएट की परीक्षा पास करके पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ाई करती है। तो उसे सरकार के द्वारा हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
Nijut Moina Scheme Assam: एक नजर
योजना का नाम | Nijut Moina Scheme Assam |
योजना की शुरुआत कब हुई | 12 जून 2024 |
राज्य | असम |
योजना को शुरू की गयी | असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा के द्वारा। |
योजना का मुख्य उद्देश्य | राज्य में लड़कियों की साक्षरता दर को बढ़ाना ताकि राज्य में बाल विवाह को खत्म किया जा सके। |
योजना का लाभ | 10वी पास को 11वीं में पढ़ने के लिए और 12वीं पास को ग्रेजुएशन मे पढ़ने के लिए लड़कियों को हर महीने ₹1000 से लेकर ₹2500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है। |
योजना के लिए लाभार्थी | 10वीं एवं 12वीं और ग्रेजुएशन पास सभी लड़कियां जो पढ़ाई कर रही हो |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑफलाइन(स्कूल एवं कॉलेज के माध्यम से)। |
होमपेज | https://sarkariyojna.net.in/ |
Objectives of Nijut Moina Scheme Assam | निजुत मोइना स्कीम असम के उद्देश्य क्या है?
असम के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू किये गए निजुत मोइना योजना के मुख्य उद्देश्य राज्य में बाल विवाह को खत्म करना। इसके लिए राज्य सरकार लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ाने हेतु हर प्रयास करेगी जिससे राज्य की लड़कियां शिक्षित होकर अपने अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में जागरूक हो सके और फिर जब लड़कियां अधिक से अधिक संख्या में पढ़ेगी तो पढ़ी-लिखी लड़कियां समय के अनुसार अपना निर्णय खुद ले सकेगी और इससे राज्य में हो रही बाल विवाह धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी।
Benefits & Features of Nijut Moina Scheme Assam | निजुत मोइना स्कीम असम के लाभ और विशेषताएं क्या है?
असम सरकार के द्वारा शुरू की गई Nijut Moina Scheme Assam की बहुत सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं जिसमें कुछ महत्वपूर्ण बिंदु निम्नलिखित है जैसे –
- इस योजना में दसवीं पास करने वाली छात्राए को हर महीने 1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- इस योजना में 12वीं पास करके ग्रेजुएशन के प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- जब आप अपनी ग्रेजुएशन की परीक्षा पास कर लेते हैं और आप पोस्टग्रेजुएशन करना चाहते हैं तो आपको सरकार के द्वारा ₹2500 की आर्थिक सहायता हर महीने दी जाती हैं।
- असम सरकार के द्वारा शुरू की इस योजनाओं के तहत राज्य में लड़कियों की साक्षरता दर में काफी वृद्धि होगी।
- इस योजना का उद्देश्य राज्य में लड़कियों की साक्षरता दर बढ़ा के बाल विवाह को खत्म किया जाना है
Eligibility and Criteria For Nijut Moina Scheme Assam | निजुत मोइना स्कीम असम की पत्रताएं एवं मापदंड क्या है?
असम सरकार के द्वारा शुरू की गई Nijut Moina Scheme Assam का लाभ अगर कोई राज्य की छात्राएं लेना चाहती है तो उसके लिए कुछ पत्रताएं निर्धारित की गई है। जो छात्राओं को आवश्यक पूरे करने होंगे जैसे-
- आवेदन करने वाली छात्राए असम की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली छात्रा ने किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से दसवीं की परीक्षा पास करके 11वीं में प्रवेश लिया होना चाहिए।
- या 12वीं पास करके ग्रेजुएशन में दाखिला लिया होना चाहिए या ग्रेजुएशन पास करके पोस्ट ग्रेजुएशन कर रहे हो।
- आवेदन करने वाली छात्रा अविवाहित होनी चाहिए। और
- छात्राओं के पास आवेदन में लगने हेतु कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज अवश्य होनी चाहिए।
Required Documents for Nijut Moina Scheme Assam | निजुत मोइना स्कीम असम के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज।
निजुत मोइना स्कीम मे आवेदन अप्लाई करने के लिए आवेदक के पास कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आवश्यक होने चाहिए। जो निम्नलिखित हैं जैसे-
- आधार कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र।
- शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट।
- ग्रेजुएशन की डिग्री।
- अविवाहित होने का प्रमाण पत्र।
- बैंक पासबुक।
- पासपोर्ट साइज फोटो। (जो हाल ही में खींचा गया )
- मोबाइल नंबर।
- ईमेल आईडी इत्यादि।
How to apply for Nijut Moina Scheme Assam | निजुत मोइना स्कीम असम के लिए अप्लाई कैसे करें
असम राज्य सरकार के द्वारा छात्राओं के लिए शुरू की गई Nijut Moina Scheme Assam मे आवेदन करने के लिए अभी ऑनलाइन अप्लाई करने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। और अभी ऑफलाइन के माध्यम से कॉलेज के द्वारा ही फॉर्म भराया जाता है तो राज्य के कोई भी पात्र लाभार्थी नीचे बताये गए प्रक्रिया के अनुसार अपना आवेदन अप्लाई कर सकते हैं।
- निजुत मोइना योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाली छात्राओ को अपनी स्कूल या कॉलेज के कार्यालय में जाकर इस योजना का आवेदन फार्म प्राप्त कर लेना है।
- इस योजना के आवेदन फार्म में दी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ें और आवेदन फार्म में मांगी गई सभी जानकारी को सही-सही भरे।
- इसके बाद आपको निजुत मोइना स्कीम असम के आवेदन फार्म पर अपना पासवर्ड साइज फोटो को चिपका दे।
- इसके बाद आपको अपनी शैक्षिक योग्यता के दस्तावेज इस योजना के आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर दे।
- अब आपको आवेदन फार्म में लगाए गए सभी दस्तावेजों सहित आवेदन फार्म को कॉलेज के प्रिंसिपल के पास जाकर जमा कर दे।
- इसके बाद कॉलेज के कर्मचारियों के द्वारा आपका आवेदन फॉर्म ऑनलाइन किया जाएगा।
निजुत मोइना स्कीम असम से सम्बंधित जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी थी हमने इस लेख के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की। अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने अन्य दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें।
Note: योजना की विशेष जानकारी के लिए असम सरकार के शिक्षा विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर Final Guideline for Nijut Moina Scheme 2024-25 को अवश्य देखें।
धन्यवाद!
इसे भी पढ़े
- फ्री सोलर चूल्हा योजना , ऐसे करें आवेदन और पाए फ्री सोलर चूल्हा।
- पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत मिलेंगे 3 लाख तक का लोन, मोबाइल से करें अप्लाई यहां से देखें पूरी जानकारी।
- प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना,अपनी लाडली बेटी के भविष्य को करें सुरक्षित,आज ही खुलवाए निवेश खाता यहाँ से देखें पूरी जानकारी।
FAQs: About of Nijut Moina Scheme Assam |
Q- निजुत मोइना स्कीम असम क्या है?
Ans– असम राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई एक सरकारी योजना है जिसके तहत राज्य की दसवीं एवं बारहवीं पास छात्राओं को आगे की पढ़ाई के लिए प्रति महीने ₹1000 से ₹2500 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बाल विवाह को खत्म करना
Q- निजुत मोइना स्कीम असम कब से शुरू हुआ है?
Ans– इस योजना की शुरुआत असम राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा के द्वारा 12 जून 2024 को किया गया है
Q- निजुत मोइना स्कीम असम के लाभ क्या है?
Ans– इस योजना में राज्य सरकार के द्वारा 10वी पास को 11वीं में एडमिशन एवं पढ़ने के लिए और 12वीं पास को ग्रेजुएशन मे एडमिशन एवं पढ़ने के लिए लड़कियों को हर महीने ₹1000 से लेकर ₹2500 तक की आर्थिक सहायता प्रदान करती है।
Q- निजुत मोइना स्कीम असम के उद्देश्य क्या है?
Ans– इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में बाल विवाह को खत्म करना इसके लिए लड़कियों को पढ़ने के लिए आर्थिक सहायता दी जाए जिससे राज्य में लड़कियों की साक्षरता दर को बढ़ाया जा सके।
Q- निजुत मोइना स्कीम असम किस राज्य ने शुरू किया है?
Ans– इस योजना को असम राज्य ने शुरू किया है।
Q- निजुत मोइना स्कीम का लाभ कौन-कौन ले सकते हैं?
Ans– निजुत मोइना स्कीम का लाभ असम राज्य के 10वी एवं 12वीं पास लड़कियों को आगे की पढ़ाई के लिए दिए जाते हैं।
Q- निजुत मोइना योजना के लिए आवेदन अप्लाई कैसे करें?
Ans– असम की कोई भी छात्राएं जो इस योजना के पात्र हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आवेदक अपने स्कूल या कॉलेज से संपर्क करें और फिर फॉर्म को अप्लाई करें।