बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश के द्वारा अपने राज्य के नागरिकों के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सामाजिक एवं आर्थिक दशा सुधारने हेतु इस योजना की शुरुआत की गई है जिसे हम सब Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के नाम से जानते है।
बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत PM Awas Yojana के तर्ज पर की गई है जिसके माध्यम से देश के लाखों गरीब परिवारों को पक्के मकान के घर बनाने के लिये आर्थिक सहायता दी जाती है ठीक उसी प्रकार हमारे राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के नाम से योजना चलाई जा रही है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों को पक्के घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि एक गरीब एवं कमजोर वर्ग के व्यक्ति भी अपने पक्के घरों को बना सके।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana Kaiya h | बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है?
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana यह ऐसी योजना है जिसके माध्यम से राज्य के नागरिकों के लिये पक्के मकान के घर बनाने हेतु 1 लाख 50 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।और यह योजना विशेष कर, राज्य के उस नागरिकों के लिए चलाई जाती है जो व्यक्ति गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर है जो गरीबी रेखा से नीचे आता है।
वैसे व्यक्ति जिसके पास खुद का पक्का मकान ना हो और वह कच्चे मकान व झुग्गी झोपड़ी में रहने को विवश है सरकार वैसे व्यक्ति को अपना खुद का पक्का घर बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है ताकि व्यक्ति खुद का पक्का मकान बनाने में सक्षम हो और व्यक्ति को अपनी सामाजिक आर्थिक स्थिति सुधारने में मदद मिले और वह समाज के मुख्य धारा में जुड़े।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana 2025:-Short Information
योजना का नाम | Bihar Mukhyamantri Awas Yojana |
किसने शुरू की | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार |
राज्य | बिहार |
उद्देश्य | जरूरतमंद परिवारों को खुद का पक्के का मकान बनवाना |
लाभार्थी | एससी, एसटी और ओबीसी जाति के लोग |
दी जाने वाली सहायता राशि | ₹1,50,000(1लाख 50 हजार ) |
Home Page | Click Here |
Official Website | pmayg.nic.in |
Helpline Number | 1800-11-3377 |
Update-2025 – नए लाभुकों का सूची तैयार करने हेतु सर्वे का कार्य शुरू
दोस्तों बिहार राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवासविहीन परिवारों को आवास योजना का लाभ प्रदान करने के लिए नए लाभुकों की सूची तैयार करने हेतु सर्वे का कार्य शुरू किया जा रहा है। यह सर्वे का कार्य 10 जनवरी से 31 मार्च तक किया जाएगा यानी राज्य के वैसे नागरिक जिनके पास अभी भी पक्के मकान का घर नहीं है और वह अभी भी कच्चे मकान के घर में रह रहे हैं। तो सरकार वैसे लोगों का सर्वे कराके सूची तैयार करायेगी इसके बाद मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
अगर आप भी योजना के पात्र लाभार्थी है तो सर्वे के इस सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं ताकि इसका लाभ ले सके। इसके लिए आप ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क करें या अपने ग्राम पंचायत के आवास सहायक पदाधिकारी से संपर्क करें।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana Objective | बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना का उद्देश्य क्या है?
बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का मुख्य उद्देश्य राज्य के गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग एवं आवासहीन एवं जरूरतमंद लोगों को पक्का घर उपलब्ध कराना। मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत राज्य में कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवारो को पक्के आवास निर्माण एवं मरम्मत करने के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है ताकि कोई भी नागरिक खुद का पक्का मकान बनाने में समर्थ हो सके।
- मुख्यमंत्री आवास योजना में विशेष रूप से अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को प्राथमिकता दी जाती है।
- इस योजना के माध्यम से सभी पात्र परिवार पक्के मकान निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्राप्त कर पक्के मकान बना सकेंगेऔर आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो सकेंगे।
- इससे समाज में व्यक्ति के सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं मुख्य धारा से जुड़ेंगे।
मुख्यमंत्री लघु उद्यमी योजना 2024-25 जाने आवेदन प्रक्रिया।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana Eligibility Criteria | बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्रता एवं मापदंड?
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता एवं मापदंड रखी गई है और जो भी व्यक्ति इस पात्रता एवं मापदंड के अनुरूप सारी शर्तों को पूरा कर लेता है वह इस योजना लाभ ले सकते हैं नीचे दिए गए पात्रता एवं मापदंड जरूर देखें।
- मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक को बिहार का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- राज्य में निवास करने वाले वैसे नागरिक जो आर्थिक रूप से कमजोर हो एवं गरीबी रेखा से नीचे अपना जीवन यापन करने वाला (बी पी एल कार्ड धारक)हो वह इसके पात्र होंगे।
- वैसे व्यक्ति जिसके पास खुद का अपना पक्का मकान का घर ना हो अर्थात झुकी झोपड़ी में रहता हो वह भी इसके पात्र हैं।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो और आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पारिवारिक वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- राज्य के केवल अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति/ पिछड़े वर्गों के नागरिक इस योजना के लिए मान्य होंगे।
- आवेदक के परिवार का कोई भी सदस्य पूर्व में इसका लाभ नहीं लिया होना चाहिए। अगर कोई पहले इस योजना का लाभ लिया होगा तो अब उस परिवार को इस योजना का लाभ दुबारा नहीं दिया जाएगा।
- आवेदक का बैंक खाता होना चाहिए और वह आधार कार्ड एवं मोबाइल से लिंक होना चाहिए
- कोई आवेदक को सिर्फ एक बार ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा वह दोबारा इसका लाभ नहीं ले सकते है।
पीएम सूर्यघर मुक्त बिजली योजना, एक करोड़ घरों पर लगेंगे सोलर पैनल ₹78,000 की दी जाएगी सब्सिडी।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana Required Documents | मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के लिए जिस प्रकार कुछ शर्ते एवं मापदंड रखी गई थी।उसी प्रकार इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास यह महत्वपूर्ण दस्तावेज जरूर होने चाहिए ताकि आवेदक इस योजना का लाभ ले सके। जैसे-
- आवेदक का राशन कार्ड
- आवेदक के पति-पत्नी का आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
- शपथ प्रमाण पत्र
फ्री सोलर चूल्हा योजना 2024-25, आवेदन करें पाए फ्री सोलर चूल्हा।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana Benefits | बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभ।
- बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के तहत गरीब परिवारों एवं जरूरतमंद नागरिकों को पक्के मकान का घर बनाने का अवसर।
- राज्य के अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति/ पिछड़े वर्ग के नागरिकों को पक्के मकान निर्माण हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
- बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत सरकार द्वारा इस योजना के पात्र लाभार्थी या आवेदक को 1 लाख 50 हज़ार (₹1,50,000)रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- लाभार्थी को प्रदान की जाने वाली यह आर्थिक सहायता राशि को सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से तीन सामान किश्तो मे हस्तांतरण किया जाता है।
- पहली किस्त- पहले किस्त में लाभार्थी को ₹40000 दी जाती है यह राशि मकान को न्यू डालने से लेकर लेटर तक बनाने के लिए दिया जाता है।
- दूसरी किस्त- दूसरी किस्त में भी लाभार्थी को ₹40000 दी जाती है यह राशि मकान की छत निर्माण का कार्य पूरा करने के लिए दिया जाता है।
- तीसरी किस्त- तीसरी किस्त में भी लाभार्थी को ₹40000 दिया जाता है और यह राशि छत निर्माण कार्य पूरी होने के बाद ही दिया जाता है और इस राशि की सहायता से खिड़की दरवाजे इत्यादि लगवा सकते हैं।
- साथ ही साथ लाभार्थी को इस योजना के तहत मकान निर्माण हेतु लगने वाले लेबरों की पेमेंट के लिए लगभग 20-25 हजार रुपये मनरेगा के तहत पेमेंट किया जाता है और यह राशि भी आवेदक के खाते पर ही हस्तांतरण किया जाता है।
- सरकार के द्वारा आवास निर्माण के अलावा शौचालय निर्माण के लिए ₹12000 अलग से दिए जाते हैं।
- इस योजना के तहत राज्य के नागरिकों को सरकार द्वारा मिले इस आर्थिक सहायता से अपने पक्के मकान घर बनाने में आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और अपने घर को आसानी से बना सकेंगे।
- आवास निर्माण हेतु प्राप्त वित्तीय सहायता उनसे लाभार्थी की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और वह सशक्त एवं आत्मनिर्भर हो सकेंगे।
- बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत राज्य के गरीब एवं जरूरतमंद परिवार योजना का लाभ लेकर अपने पक्के मकान का घर बनाकर अपना जीवन यापन पक्के मकान के घर में कर सकेंगे।
- जिससे बिहार का हर एक नागरिक समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके और सामाजिक एवं आर्थिक दृष्टि से मजबूत एवं सशक्त हो सके।
प्रधानमंत्री आवास योजना(ग्रामीण) 2024-25 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana Apply Online | मुख्यमंत्री आवास योजना के आवेदन करने की प्रक्रिया,आवेदन ऑनलाइन कैसे करें।
आवेदक Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदन दो प्रकार से कर सकते हैं। एक ऑफलाइन के माध्यम से या नहीं तो ऑनलाइन के माध्यम से,आवेदक किसी एक माध्यम से अपना आवेदन कर सकते है आवेदक को जो आसान लगे उसी माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। तो हम पहले जानते हैं ऑफलाइन आवेदन करने का क्या प्रक्रिया होगी?
ऑफलाइन प्रक्रिया- आवेदक को मुख्यमंत्री आवास योजना का आवेदन देने के लिए अपने नजदीकी ग्राम सचिवालय कार्यालय या कहीं-कहीं इसे पंचायत भवन कार्यालय भी कहा जाता है वहा पर जाना होगा।
- यहां पर आवेदक फार्म प्राप्त कर पाएंगे और फॉर्म को ध्यान पूर्वक पढ़ें और उसमें सभी कॉलम को भरे एवं सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज का एक फोटोकॉपी करके उसमें संलग्न करें।
- वहीं पंचायत भवन कार्यालय में जमा कर दे।
जमा होने के बाद आपके आवेदन की जांच किया जाएगा एवं सही पानी पाए जाने पर आपके नाम को लाभार्थी की सूची में जोड़ दिया जाएगा और फिर आपको आगे मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाएगा।
ऑनलाइन प्रक्रिया- कोई आवेदक अगर Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन देना चाहता है तो वह निम्नलिखित स्टेप को फॉलो कर सकते हैं आसानी से अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आवेदक को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री आवास योजना के आधिकारिक बेवसाइट पर जाना है
- अब आप वेबसाइट के होम पेज पर आ जाएंगे।
- होम पेज पर आने के बाद आप न्यू पंजीकरण के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर भरे उसके बाद ओटीपी आने पर ओटीपी डालकर सबमिट करें।
- अब आपसे फॉर्म मे पूछी गई गए सारी जानकारी दर्ज करें जैसे- आवेदक का नाम,पता, व्यवसाय, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर इत्यादि एवं मांगी गई सभी आवश्यक दस्तावेजों का स्कैन कर अपलोड करें।
- अपलोड करने के बाद एक बार फॉर्म को सही से दुबारा चेक कर ले और अंत में फाइनल सबमिट कर दें और अब आपका आवेदन फाइनल रूप से सबमिट हो गया।
फिर फाइनल सबमिट होने के बाद आवेदन को कार्यालय में जांच किया जाता है एवं सही पाए जाने पर आवेदक का नाम लाभार्थी की सूची में जोड़ दिया जाता है। ताकि इसे आगे लाभ मिल सके।
Bihar Mukhyamantri Yojana List 2025 | मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थीयों की सूची कैसे देखे?
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana के तहत कोई भी आवेदक जिन्होंने पूर्व में आवेदन ऑफ़लाइन या ऑनलाइन के माध्यम से किया है और वह अपना नाम सूची में देखना चाहते हैं दर्ज है कि नहीं तो आप उस लाभार्थी सूची को दो माध्यम से देख सकते है।
ऑफलाइन प्रक्रिया-
- आप अपने स्थानीय ग्राम पंचायत कार्यालय भवन जाए।
- कार्यालय में उपस्थित किसी भी कर्मचारी से आवास योजना लाभार्थियों की सूची मांग सकते हैं।
- फिर आप उस लाभार्थी सूची में अपना नाम देख सकते हैं।
ऑनलाइन प्रक्रिया –
- सबसे पहले आवेदक बिहार आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आए।
- अब आप आवास योजना के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद राज्यवार सूची पर क्लिक करें।
- अब आप अपने बिहार राज्य का चयन करें।
- उसके बाद अपने जिले एवं प्रखंड का चयन करें।
- और अपनी पंचायत का चयन करें।
- अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
जैसे ही आप सर्च बटन पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने उस पंचायत के आवास योजना से संबंधित लाभार्थियों की पूरी सूची खुल जाएगी फिर आप उनमें से अपना नाम देख सकते हैं।
Mukhyamantri Gramin Awas Yojana Ka Paisa Kaise Check Kare | मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना का पैसा कैसे चेक करें?
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana का पैसा चेक करने के लिए सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर आए।
- अब आप वेबसाइट के होम पेज पर मेनू बार यानी ऊपर कोने में तीन डॉट दिखाई देता है उस पर क्लिक करें और उसके बाद सर्च बेनिफिशियरी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप बेनेफिशरी वॉइस फंड रिलीज्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
- उसके बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी वेरिफिकेशन कंप्लीट करें।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके स्क्रीन पर आवास योजना के किस्तों का सारा विवरण जाएगा।
यहां पर आप सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जैसे- योजना के कितने किस्तों का भुगतान किया गया है यानी कितनी राशि भेजा गया है और कौन से बैंक अकाउंट में भेजा गया है। इस तरह आप आवास योजना के अंतर्गत भुगतान किए गए पेमेंट का स्टेटस जान सकते हैं।
Mukhyamantri Awas Yojana Ka Helpline Number | मुख्यमंत्री आवास योजना का जानकारी हेतु हेल्पलाइन नंबर।
Bihar Mukhyamantri Awas Yojana हेतु जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी थी हमने इस लेख माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध करने की कोशिश की। जैसे मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है? इसके उद्देश्य क्या है? इसका लाभ कौन-कौन ले सकते हैं?और इस योजना में कितने राशि दिए जाते हैं? योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता एवं मापदंड क्या है? इसके लिए महत्वपूर्ण कागजात कौन से है? और योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन कहाऔर कैसे जमा करें? आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा करें और किस से संपर्क करें,सारी जानकारी इस लेख मे बताई गई है।
दोस्तों इतनी जानकारी के बावजूद भी अगर आपके मन में कुछ सवाल रह गए हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं हम उसका उत्तर देने का प्रयास करेंगे और अगर आपको मुख्यमंत्री आवास योजना के बारे में अधिक जानकारी चाहिए तो इस हेल्पलाइन नंबर-1800-11-3377 पर संपर्क कर सकते हैं और विशेष जानकारी के लिए सरकार के आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट को जरूर देखें।
अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें धन्यवाद।
इन्हें पढ़ें–
- मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024।
- पीएम कुसुम योजना , सरकार दे रही है 90% सब्सिडी सोलर पैनल लगाने हेतू।
- प्रधानमंत्री आयुष्मान कार्ड आपने मोबाइल से कैसे बनाये यहाँ देखें।
- पीएम इंटर्नशिप योजना 2024 क्या है आवेदन कैसे करें देखे पूरी Details?
FAQs: Related to Bihar Mukhyamantri Awas Yojana |
Q- बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना क्या है?
Ans – बिहार सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली एक आवास योजना है जिसके तहत आवासविहीन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछले वर्ग से संबंध रखने वाले नागरिकों को इसका लाभ दिया जाता है। इस योजना के तहत लाभार्थी को घर बनाने के लिए 1 लाख 20 हजार दिया जाता है।
Q- मुख्यमंत्री आवास योजना की राशि कितनी है?
Ans– राज्य सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थी को पक्के पकानो का घर बनाने हेतु ₹1,20,000 दी जाती है जो की 40,000 रूपये की तीन सामान किस्तों में दिए जाते हैं
Q- मुख्यमंत्री आवास योजना में अपना नाम कैसे जोड़े?
Ans – मुख्यमंत्री आवास योजना में अपना नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आप सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जारी की गई ऑफिसियल वेबसाइट – https://pmayg.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें। जिसकी पूरी प्रक्रिया ऊपर लेख बताई गई है।
Q- मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट कैसे देखें बिहार मे?
Ans – मुख्यमंत्री आवास योजना का लिस्ट देखने के लिए ऑफिशल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर विजिट करें। और ऊपर लेख मे बताए गये प्रक्रिया के अनुसार मुख्यमंत्री आवास योजना का लिस्ट देखें।
Q- आवास योजना में नाम कैसे चेक करें?
Ans – आवास योजना के तहत कोई भी लाभार्थी केवल अपना आधार कार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपना नाम सर्च करके चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप पीएम आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmaymis.gov.in पर जाए और अपना नाम चेक करें।
Q- मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए अप्लाई कैसे करें?
Ans – मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए आप आवेदन दो प्रकार से कर सकते हैं। आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म प्राप्त करके एवं उसे भरकर ऑफलाइन आवेदन दे सकते हैं। या तो प्रधानमंत्री आवास योजना के ऑफिसियल वेबसाइट https://pmayg.nic.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Q- मुख्यमंत्री आवास योजना की लिस्ट में अपना नाम कैसे जोड़े?
Ans – मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लाभार्थियों की सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए आप अपने ग्राम पंचायत कार्यालय से संपर्क करें या नहीं तो आप अपने पंचायत के आवास सहायक पदाधिकारी से संपर्क करके अपना लिस्ट में जुड़वा सकते हैं।