बिहार में बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बिहार के नागरिकों को रोजगार करने अर्थात नए उद्योग लगाने हेतु Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana की शुरुआत गई है इस योजना के तहत हर साल नए उद्योग स्थापित करने के लिए बिहार के नागरिकों को सीधे ऋण दिया जाता है।बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना को मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अति पिछड़ा वर्ग/ महिला / युवा उद्यमी के नाम से जाना जाता है बिहार उद्यमी योजना के तहत उद्योग विभाग द्वारा 10 लाख का ऋण प्रदान किया जाता है जिसमें 50 फीसदी तक सब्सिडी भी दिया जाता है।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25:अगर आप भी बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के तहत लोन लेकर उद्योग लगाना चाहते हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है इस योजना के तहत आवेदन कैसे करें और कब करें, क्या योग्यता होनी चाहिए हैं, कौन-कौन योजना का लाभ ले सकते हैं, कौन-कौन से दस्तावेज जरुरी होगी,आपको Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 के तहत के 10 लाख तक का लोन कैसे मिलेगा इससे जुड़ी सारी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 kya h?|बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 क्या है?|
बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 के अनुरूप नए उद्योग की स्थापना के लिए विशेष लाभ प्रदान किए जाते हैं इस योजना के तहत विशेष प्रोत्साहन के साथ अधिकतम 10 लाख रुपए तक का ऋण प्रदान किया जाता है स्वीकृत राशि का 50% अनुदान के तौर पर छुट दिया जाता है। Bihar Mukhyamantri Udyami Yojna 2024-25 को, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति / अति पिछड़ा वर्ग/महिला/ युवा उद्यमी योजना के नाम से भी जाना जाता है।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana Apply Dates 2024-25| बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25अप्लाई डेट|
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 का ऑनलाइन अप्लाई 1 जुलाई से लेकर 31 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन अप्लाई के माध्यम से होगा।
Events | Dates |
Official Notification Release Date | Released |
Apply Start Date | 01-07-2024 |
Apply Last Date | 31-07-2024 |
Apply Mode | Online |
इन्हे भी पढ़े–
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Benefits| बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के लाभ|
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 के तहत केवल नए उद्योगो की स्थापना के लिए ही लाभ दिया जाएगा बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 का भी लाभ दिया जाएगा इसके तहत अधिकतम ₹1000000(दस लाख) का लोन दी जाती है जिस पर विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत स्वीकृत राशि का 50% अधिकतम ₹500000(पांच लाख) लाख सब्सिडी दी जाती है संबंधित क्षेत्र की युवतियों को कुल परियोजना की लागत( प्रति इकाई )का 50% अधिकतम 5 लाख रुपए का ब्याज मुक्त ऋण,7 वर्षो (84 समान किश्तो)मे चुकाना होगा।
विवरण | राशि |
लोन की अधिकतम राशि | ₹10,00,000 (10 लाख ) |
स्वीकृत राशि का 50% अनुदान/ सब्सिडी | ₹5,00,000 (5 लाख ) |
चुकाने की अवधि | 7 वर्ष (84 समान किश्तो मे ) |
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Eligibility|बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 का लाभ किनको मिलेगा?
Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 :एलिजिबिलिटी,के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए योग्यताएं एवं शर्तें निर्धारित की गई है जिन्हें आवेदक को पूरा करना होगा ऐसे में अगर आप भी बिहार उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं नीचे दिए गए पात्रता को जरूर देखें। इस योजना के तहत केवल वैसे लोगों को ही लाभ दिया जाएगा जो इसके पात्र हो एवं योग्यता एवं शर्तों को पूरा करते हो जिसका विवरण नीचे दिया गया है।
- केवल बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष अधिकतम आयु 50 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट,आईटीआई,पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण होनी चाहिए।
- अनुसूचित जाति एवं जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ बेरोजगार युवाओं / महिलाओं को दिया जाएगा।
- स्वामित्व के मामले में आवेदक के नाम से व्यक्तिगत चालू खाता(फर्म के नाम पर चालू खाता) होना चाहिए।
- प्रोपराइटरशिप फर्म उद्यमी द्वारा अपने व्यक्तिगत पैन पर किया जा सकता है।
- चालू खाता प्रस्तावित फर्म के नाम पर होना चाहिए।
- आवेदक को अपनी फर्म या कंपनी बनाकर रजिस्टर करना होगा।
- इसके अंतर्गत कई और विकल्प है प्रोपराइटरशिप फर्म, पार्टनरशिप फर्म या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में करना होगा।
Required Documents For Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25| बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज|
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- जाति प्रमाण पत्र( महिला के मामले में पिता के नाम पर )
- आवास प्रमाण पत्र
- मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र(आयु प्रमाण के लिए)
- स्कैन किया हुआ पासपोर्ट साइज फोटो ( जेपीजी 120 केबी )
- स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर(जेपीजी 120 केबी)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र( इंटरमीडिएट, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा समकक्ष प्रमाण पत्र)
- बैंक पासबुक( बचत/चालू खाता)
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Project List| परियोजना की सूची।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25:बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 के तहत उद्योग विभाग द्वारा उद्योग स्थापित करने के लिए परियोजना सूची उपलब्ध कराई गई है जिसमें से आप किसी न किसी परियोजना से संबंधित उद्योग लगा सकते हैं और इस योजना के तहत ऋण प्राप्त कर सकते हैं इसीलिए अगर आप भी परियोजना से संबंधित जानकारी चाहते हैं तो नीचे दिए गए प्रोजेक्ट लिस्ट अवश्य देखें ताकि यह जान सके कि आप किस क्षेत्र से संबंधित उद्योग लगा सकते हैं और किस क्षेत्र में उद्योग लगाने से संबंधित आप लाभ ले सकते हैं।
It Business Centre (Web Software Development & Web Designing Centre |
Manufacturing of Steel Furniture, Almirah, Box / Trunk/ Racks |
आइसक्रीम उत्पादन (Ice Cream Manufacturing) |
आटा, सत्तु एवं बेसन उत्पादन (Atta, Sattu & Besan Manufacturing) |
इलेक्ट्रीक व्हीकल्स एसेम्बलिंग |
ऑटो गैरेज (Auto Garage) |
कंक्रीट ह्यूम पाईप (R.C.C. Spun Hume Pipe) |
कम्प्यूटर हार्डवेयर एसैम्बलिंग एवंनेटवर्किंग (Computer Hardware Assembling Maintenance & Networking) |
कसीदाकारी (Knitting Machines & Garments) |
कार्नफ्लेक्स उत्पादन (Corn Flakes Manufacturing) |
कूलर निर्माण (Cooler Manufacturing) |
कृषि यंत्र निर्माण (Agri Equipment Manufacturing Unit) |
केला के रेशा निर्माण की इकाइ |
गेटग्रिल निर्माण एवं वेल्डिंग इकाई (Gate grill Fabrication Unit / Welding Unit) |
चमडे़ एवं रेक्सीन का सीट कवर निर्माण (Leather and Rexin Sheets Cover for Vehicles) |
चमड़े के जूता निर्माण (Leather Shoes) |
चमड़े के बैग, बेल्टस, वालेट एव ग्लोब्स आदि निर्माण (Leather Accessories like Bags, Belts, Wallets & Gloves etc.) |
जैम/जेली/सॉस उत्पादन (Jam/Jelly/Sauce Manufacturing) |
डिटर्जेन्ट पाउडर, साबुन एवं शैम्पु (Detergent Powder, Soap & Shampoo) |
डिस्पोजेबल डाइपर एवं सेनेटरी नैपकिंन (Disposable Diaper and Sanitary Napkin) |
ड्राईक्लीनिंग (Dry Cleaning) |
तेल मिल (Oil Mill) |
दाल मिल (Pulse Mill) |
नोटबुक/कॉपी /फाईल/फोल्डर उत्पादन (Note Book/Copy/File/Folder Manufacturing) |
पशु आहार उत्पादन (Cattle Feed Manufacturing) |
पावर लूम इकाई |
पी0 भी0 सी0 जूता/चप्पल (PVC foot wear) |
पैथोलोजिकल जाँच घर (Medical Diagnostic Centre) |
पोहा/चुड़ा उत्पादन (Poha/Chura Manufacturing Unit) |
प्लास्टिक सामग्री/बॉक्स/बोटल्स (Plastic Items / Boxes / Bottles) |
फलों के जूस की इकाई (Fruit Juice) |
फ्लैक्स प्रिन्टिग (Flex Printing) |
बढई गिरी एवं लकड़ी के फर्निचर (Carpentry & Wood Furniture Workshop) |
बाँस का सामान, फर्निचर उत्पादन इकाई (Bamboo Article and Furniture Manufacturing unit) |
बीज प्रसंस्करण एवं पैकेजिंग (Seed Processing & Packaging) |
बेंत का फर्निचर निर्माण (Cane Furniture Manufacturing) |
बेकरी उत्पाद (पावरोटी, बिस्कुट, रस्क इत्यादि) (Bakery Products (Bread, Biscuits, Rusk etc) |
बेडसीड, तकिया कवर निर्माण (Bed Sheet with Pillow Covers Set) |
बढ़ईगिरी (Carpentry) |
मखाना प्रोसेसिंग (Makhana Processing) |
मधु प्रसंस्करण (Honey Processing) |
मसाला उत्पादन (Spice Production) |
मुर्गी दाना का उत्पादन (Poultry Feed Manufacturing) |
रेडिमेड वस्त्र निर्माण (Readymade garments) |
रौलिंग शटर (Rolling Shutters) |
सीमेन्ट का जाली, दरवाजा एवं खिड़की इत्यादि (Cement Jalli, Doors, windows etc.) |
स्टेबिलाइजर/इनवर्टर/यू0पी0एस0/सी0वी0टी0 एसैम्बलिंग (Stabilizer / Inverter / UPS / CVT assembling) |
स्पोर्ट्स जूता (Sports Shoes) |
हल्के वाहन के बॉडी निर्माण (Light Commercial Vehicle Body Building) |
हॉस्पिटल बेड/ट्राली निर्माण की इकाई (Hospital Bed / Trolleys Manufacturing Unit) |
ढ़ाबा/होटल/रेस्टोरेन्ट/फुड ऑन व्हील्स (Establishment of Dhaba/ Hotel/Restaurant/Food on Wheels) |
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 Online Apply|बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना 2024-25 ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?|
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25:ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग/ महिला/ युवा उद्यमी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं जो इस प्रकार है।
- और वेबसाइट के होमपेज पर आने के बाद पात्रता एवं दस्तावेज को ध्यान से पढ़ें।जो आप पहले ही इस ब्लॉक पोस्ट के ऊपर में ही पढ़ लिए होंगे और पात्र होने पर ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करें। जो इस प्रकार है
- इस रजिस्ट्रेशन के दौरान मांगी गई सभी जानकारी भरें जैसे- नाम, ईमेल आईडी, व्यवसाय, लिंग, मोबाइल नंबर, आधार नंबर इत्यादि ये सभी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एक यूजर आईडी और पासवर्ड भेजा जाता है।
- उस यूजर आईडी या आधार कार्ड नम्बर और पासवर्ड सें दोबारा लॉगिन करें जो इस प्रकार है।
- यूजर आईडी या आधार नम्बर और पासवर्ड से लॉगिन करने के बाद फॉर्म भरने का एक पेज खुलेगा जो इस प्रकार है।
- इसमें मांगी गई सभी जानकारी को सही सही भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज को स्कैन करके अपलोड करें।
- और फॉर्म फाइनल सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को एक बार दोबारा चेक कर ले और सभी जानकारी सही होने पर फाइनल सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक करें।
- और फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद आपको एक पावती रसीद दिया जाएगा इसे प्रिंट करके एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रखे।
इस प्रकार फाइनल सबमिट करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक ऑनलाइन अप्लाई हो जाएंगे।
Mukhyamantri Udyami Yojana Selection Process/ मुख्यमंत्री उद्यमी योजना चयन प्रक्रिया।
Bihar Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25 के तहत लाभार्थियों का चयन रेंडम तरीके (रेण्डमाइजेशन प्रणाली) से लॉटरी सिस्टम द्वारा किया जाता है इसके आधार पर चयनित आवेदकों का आवेदन एक कमेटी द्वारा जांच किया जाता है फिर से भौतिक सत्यापन के लिए संबंधित जिला उद्योग केंद्र के मैंनेजर के पास भेजा जाता है।
आवेदक का आवेदन पूरी तरह जांच एवं स्क्रीनिंग होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को दो सप्ताह का प्रशिक्षण दिया जाता है और कमेटी द्वारा आवेदक के प्रोजेक्ट की डीपीआर के मुताबिक पहले किश्त की राशि पास कर दी जाती है पास प्रोजेक्ट की राशि लाभार्थियों को तीन आसन किस्तों(4लाख, 4लाख और 2लाख)में दिया जाता है।
हेलो दोस्तों,अगर आप यहाँ तक आ गए है तो मुझे उम्मीद है कि आपने पूरी पोस्ट अच्छी तरह से पढ़ी होगी अब आपको पूरी तरह समझ में आ गया होगा की Mukhyamantri Udyami Yojana 2024-25|Bihar Udyami Yojna2024-25 क्या है?, कौन इसका लाभ ले सकता है?, लाभ लेने के लिए क्या शैक्षिक योग्यताए एवं शर्तें हैं।उम्मीद करते हैं कि इस पोस्ट के माध्यम से आपके सारे सवालों का उत्तर मिल गया होगा।
अगर अभी भी कोई सवाल का उत्तर आपको नहीं मिल पा रहा है तो आप एक बार Official Sites पर जरूर देखे। और हमें नीचे दिये गए कमेंट बॉक्स मे जरूर बताये हम निश्चित रूप उत्तर देने का प्रयास करेंगे।
धन्यवाद!
इन्हे भी पढ़े–