हमारे बिहार के किसान एवं पशुपालक के लिए एक बड़ी खुशखबरी की बात है कि बिहार सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से बिहार में किसान एवं पशुपालक वर्ग के लिए एक विशेष योजना चलाई गई है।जिसे Bihar Dairy Farm Yojana 2024 या देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2024-25 के नाम से जाना जाता है।इस योजना के तहत बिहार के किसान एवं पशुपालक को उच्च नस्ल के गाय खरीदने और बिहार मे नए डेयरी फार्म खोलने के लिए 50% से 75% तक सब्सिडी देने का प्रावधान रखा गया है।
अगर आप भी बिहार के किसान एवं पशुपालक है या कोई रोजगार नहीं कर रहे हो या आर्थिक पूंजी पूंजी के अभाव में कोई कार्य नहीं कर पा रहे हैं तो आपके लिए बेहतर मौका है कि आप बिहार सरकार के इस योजना Bihar Dairy Farm Yojana 2024 का लाभ उठा कर अपने गांव में रहकर सरकार द्वारा प्राप्त सब्सिडी से उच्च नस्ल के गाय जैसे- थारपारकर, साहीवाल, गिर इत्यादि खरीदे और डेयरी फार्म खोलकर एक अच्छा रोजगार शुरू कर सकते हैं।
अगर आप भी इस देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2024-25 के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहते हैं कि योजना क्या है,कौन इसका लाभ ले सकते हैं, क्या पात्रता है, योजना के क्या फायदे हैं,कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज लगेंगे, तथा आप इस योजना का लाभ कैसे ले सकेंगे, इसकी पूरी जानकारी नीचे विस्तार से बताई गई है इसलिए बिहार डेयरी फार्म योजना के बारे में अधिक जानकारी के लिए इस आर्टिकल को पूरा अवश्य पढ़े।
Bihar Dairy Farm Yojana 2024 Kya hai |बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 क्या है?
बिहार सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से शुरू की गई Bihar Dairy Farm Yojana 2024 एक ऐसी योजना है जिसके तहत पूरे बिहार में दो गायों वाले 1133 डेयरी फार्म और चार गाय वाले 295 डेयरी फार्म सहित कुल 1428 डेयरी फार्म खोले जाएंगे।
साथ ही इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए बिहार के किसान एवं पशुपालको को उच्च नस्ल के गाय खरीदने और नए डेयरी फार्म खोलने के लिए सामान्य वर्ग को 50%और अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75% तक का सब्सिडी प्रदान करेंगे।और इस Bihar Dairy Farm Yojana 2024 के लिए सरकार की ओर से 25 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि भी जारी किए गए हैं और हर वर्ष इस योजना के तहत 5 हजारआवेदकों को रोजगार दिया जाएगा।
बिहार लघु उद्यमी योजना 2024-25आवेदन शुरू जल्दी करें अप्लाई।
Bihar Dairy Farm Yojana 2024-एक नजर
योजना का नाम | Bihar Dairy Farm Yojana 2024 / देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना 2024-25 |
शुरू किया | बिहार राज्य के “पशु एवं मत्स्य विभाग” बिहार सरकार द्वारा। |
उद्देश्य | राज्य में अधिक से अधिक डेयरी फार्म की स्थापना करना, देशी नस्लों के गायों को बढ़ावा देना,दूध उत्पादन को बढ़ाना एवं किसान ,पशुपालक एवं बेरोजगार, युवा एवं युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराना। |
लाभार्थी | बिहार राज्य के सभी किसान एवं पशुपालक वर्ग। |
लाभ | लाभार्थियों को उच्च नस्ल की गाय खरीदने एवं डेयरी फार्म की स्थापना के लिए 50 से 75% तक सब्सिडी प्रदान करना। |
लाभार्थी को दी जाने वाली सब्सिडी कि राशि | इस योजना के तहत SC, ST, OBC के आवेदको को 75% और सामान्य श्रेणी(General)के आवेदको को 50% तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। |
आवेदन करने का माध्यम | ऑनलाइन। |
आधिकारिक वेबसाइट | dairy.bihar.gov.in |
होम पेज | https://sarkariyojna.net.in/ |
Bihar Dairy Farm Yojana 2024 Online Apply Dates|बिहार डेयरी फार्म योजना अप्लाई डेट
Events | Important Dates |
Paper Notice Out | 11 July 2024 |
Apply Start | 15 August 2024 |
Last Date | 16 September 2024 |
Bihar Dairy Farm Yojana 2024 Objective|बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 का उद्देश्य क्या है?
बिहार सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की गई Bihar Dairy Farm Yojana 2024 का मुख्य उद्देश्य बिहार राज्य में देसी गायों की नस्लों को बढ़ावा देने हेतु तथा बिहार के किसानो तथा पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान करना, साथ ही किसानों तथा पशुपालकों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करना।
- बिहार में पशुपालन को बढ़ावा देना।
- बिहार में अधिक से अधिक डेयरी फार्म की स्थापना करना।जिससे
- राज्य में दूध उत्पादन को बढ़ाया जा सके।
- राज्य में बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।इसके लिए
- राज्य सरकार द्वारा किसानों तथा पशुपालकों एवं राज्य के युवाओं को पशुपालन तथा डेयरी फार्म लगाने करने के लिए 50 से 75% तक की राशि सब्सिडी के तौर प्रदान की जाती है।
Benefits Of Bihar Dairy Farm Yojana 2024|बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 के लाभ एवं विशेषताएं क्या है?
बिहार सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा शुरू किए गए Bihar Dairy Farm Yojana 2024 के बहुत सारे लाभ एवं विशेषताएं हैं।जिन्हें हम निम्न बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं जैसे-
- इस योजना के तहत विशेषकर पशुपालकों,कृषको और किसानों के साथ ही साथ बेरोजगार युवकों को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
- इस योजना के तहत लाभार्थी को लाभ देने के लिए 25 करोड़ 45 लाख रुपए की राशि स्वीकृत किए गए है।
- योजना के तहत 50 से 75% तक सब्सिडी की राशि के तहत सामान्य वर्ग को 50% और अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75% की सब्सिडी राशि प्रदान की जाएगी।
- इस योजना के तहत 2 गायों के लिए 1133 और 4 गायों के लिए 295 डेयरी फार्म सहित कुल 1428 डेयरी फार्म खोले जाएंगे।
- पूरे बिहार राज्य में कुल 1428 डेयरी फार्म खोले जाने पर राज्य के कुल 5000 बेरोजगार युवक एवं युवतियो को रोजगार करने के अवसर मिलेंगे।
- इस योजना का लाभ बिहार राज्य की पुरुष एवं महिलाएं दोनों को दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत “पहले आओ पहले पाओ” के आधार पर लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा।यानि
- जो आवेदक पहले ऑनलाइन करेगा पहले उसे लाभ दिया जाएगा बशर्ते की इस योजना का लाभ पूर्व में नहीं लिया होना चाहिए।
Eligibility Of Bihar Dairy Farm Yojana 2024|बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 के लिए पात्रता एवं मापदंड|
बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 का लाभ लेने के लिए सरकार द्वारा कुछ पात्रताएं निर्धारित की गई है।अगर कोई लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो उसे निम्न पात्रता एवं मापदंड आवश्यक पूरे करने होंगे जैसे-
- लाभार्थी बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए।
- इस योजना के तहत राज्य के सभी वर्गों के नागरिक पात्र होंगे।
- ऐसे व्यक्ति जो डेयरी फार्म खोलना चाहता है उन सभी को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- इस योजना के तहत पुरुष एवं महिला दोनों पात्र होंगे।
- आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच ही होनी चाहिए।
- चार देश गाय वाले डेयरी फार्म स्थापित करने के लिए आवेदक के पास 15 डिसमिल जमीन अपना या लीज पर होनी चाहिए।
Important Documents For Bihar Dairy Farm Yojana 2024|बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज|
अगर बिहार के कोई भी किसान एवं पशुपालक Bihar Dairy Farm Yojana 2024 का लाभ लेना चाहता है।तो अपना आवेदन अप्लाई करने से पूर्व, निम्न दस्तावेज आवश्यक अपने पास रख ले ताकि आवेदन ऑनलाइन करने में कोई परेशानी ना हो
- आवेदक का आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- जाति प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
उपरोक्त सभी दस्तावेज पूरे रहने के बाद कोई भी लाभार्थी आवेदन ऑनलाइन कर सकता है।
Bihar Dairy Farm Yojana 2024 Online Registration|बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 अप्लाई कैसे करें?
अगर आप भी बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ उठाकर डेयरी फार्म खोलकर स्वयं का रोजगार करना चाहते हैं तो।आपको सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है।
- आवेदक सबसे पहले बिहार डेयरी फार्म योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर आए जो इस प्रकार है।
- अब वेबसाइट के होम पेज पर आप “बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 आवेदन हेतु क्लिक करें” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक “आवेदन फॉर्म” खुलेगा जिसे आप सावधानीपूर्वक सही से भरें।
- फॉर्म को पूरा भरने के बाद उसमें मांगे गए सभी दस्तावेज को स्व-अभिप्रमाणित करके छाया प्रति को स्कैन करके अपलोड करें।
- और अंत में “सबमिट” के ऑप्शन पर क्लिक करके फाइनल सबमिट कर दें।और आपको एक रसीद प्राप्त होगा जिसे आप एक कॉपी करके अपने पास सुरक्षित रख ले।
इस प्रकार ऊपर बताए गए पूरी प्रक्रिया के अनुसार स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आसानी से आप आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और इस योजना के तहत दी जाने वाली अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।
Bihar Dairy Farm Yojana 2024 Subsidy Amount |बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि|
बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 के तहत लाभार्थियों को उच्च नस्ल की गाय खरीदने एवं नए डेयरी फार्म खोलने हेतु बिहार के किसानों एवं पशुपालकों को दी जाने वाले अनुदान की राशि।
अवयव | लागत मूल्य(रुपये मे) | विभागीय अनुदान की राशि(रूपये मे) | |
---|---|---|---|
अनुसूचित जाति एवं जनजाति/अत्यंत पिछड़ा वर्ग | अन्य सभी वर्गों के लिए | ||
2 दुधारू मवेशी/हिफर | ₹1,74,000/- | ₹1,30,500/- | ₹87,000/- |
4 दुधारू मवेशी/हिफर | ₹3,90,400/- | ₹2,92,800/- | ₹1,95,200/- |
सभी वर्गों के लिए | |||
15 दुधारू मवेशी/हिफर | ₹15,34,000/- | ₹6,13,600(40%)/- | |
20 दुधारू मवेशी/हिफर | ₹20,22,000/- | ₹8,08,800(40%)/- |
Bihar Dairy Farm Yojana 2024 Selection Process| बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 चयन प्रक्रिया|पहले आओ पहले पाओ|
बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस योजना के तहत दो गायों के 1133, चार गायों के 295 सहित कुल 1428 डेयरी फार्म खोले जाएंगे और इस वर्ष केवल 5000 लोगों को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा और हर वर्ष 5 हजार नए-नए लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा।
इस योजना के तहत लाभार्थियों का चयन “पहले आओ पहले पाओ” के तर्ज पर किया जाएगा पहले आवेदन करने वाले को इसमें प्राथमिकता दिया जाएगा बशर्ते कि वह पूर्व में इस योजना का लाभ नहीं लिया हो, मतलब कि अगर आप पहले आवेदन करते हैं तभी आपका सिलेक्शन हो पाएगा अन्यथा 5 हजार लाभार्थियों का लिमिट पूरे होने के बाद हो सकता है कि आवेदक का आवेदन अस्वीकृत कर दिया जाएगा इसीलिए जल्द ही आवेदन करें।
बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 से सम्बंधित जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी थी हमने इस लेख के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध करने की कोशिश की। जैसे Bihar Dairy Farm Yojana 2024 क्या है? इसके उद्देश्य क्या है? इसका लाभ कौन-कौन ले सकते हैं?और इस योजना में कितने राशि दिए जाते हैं? योजना का लाभ लेने हेतु पात्रता एवं मापदंड क्या है? इसके लिए महत्वपूर्ण कागजात कौन से है? और योजना का लाभ लेने हेतु आवेदन ऑनलाइन कैसे करें,सारी जानकारी इस लेख मे बताई गई है।
अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो,योजना से संबंधित थोड़ी बहुत भी जानकारी मिली हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें।
धन्यवाद!
इसे पढ़े
- बिहार कृषि सब्सिडी योजना,पाए कृषि यंत्र पर 80% तक सब्सिडी।
- पीएम विश्वकर्मा योजना 2024,पाए बिना गारंटी का 3 लाख लोन।
FAQ: About Bihar Dairy Farm Yojana 2024|
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना क्या है?
Ans-बिहार सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की गई एक ऐसी योजना है इस Bihar Dairy Farm Yojana 2024 के तहत पूरे राज्य में 25 करोड़ 45 लाख रुपए की अनुदान राशि के साथ ही कुल 1428 नए डेयरी फार्म खोले जाएंगे।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना उद्देश्य क्या है?
Ans-बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई बिहार डेयरी फार्म योजना का उद्देश्य बिहार के कृषक, पशुपालकों एवं किसानों के आर्थिक स्थिति को मजबूत करना तथा बेरोजगार युवाओं को रोजगार करने का अवसर प्रदान करना। इस Bihar Dairy Farm Yojana 2024 के तहत उच्च नस्ल के गाय खरीदने तथा नए डेयरी फॉर्म लगाने के लिए 50 से 75% तक अनुदान की राशि दी जाती है।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना Last Date?
Ans-बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 का लास्ट डेट 16 सितंबर 2024 तक है यानी कोई आवेदक अगर इस योजना का लाभ लेना चाहता है तो 16 सितंबर 2024 से पहले आवेदन कर ले अन्यथा पोर्टल बंद हो जाएगा।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना Apply Date?
Ans-बिहार सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा शुरू की गई Bihar Dairy Farm Yojana 2024 का आवेदन दिनांक 15 अगस्त 2024 से शुरू हो गया है एवं अंतिम तिथि 16 सितंबर 2024 तक रखी गई है।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
Ans-बिहार का कोई भी किसान एवं पशुपालक वर्ग अगर इस योजना के तहत लाभ लेकर उच्च नस्ल के गाय खरीदने और डेयरी फॉर्म लगाना चाहता है तो वह बिहार डेयरी फार्म योजना के ऑफिशल वेबसाइट https://dairy.bihar.gov.in/ पर अपना आवेदन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना में कितना सब्सिडी दिया जाता है?
Ans-बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 के तहत चयनित लाभार्थियों को योजना के तहत अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75% और सामान्य वर्ग को 50% तक सब्सिडी प्रदान की जाएगी।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना का लाभ कौन ले सकता है?
Ans-बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 का लाभ लेने के लिए पात्रता है।
- बिहार का मूल नागरिक।
- योजना का लाभ राज्य के सभी वर्गों के नागरिक को दिया जाएगा।
- आयु 55 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- आवेदक पशुपालक,कृषक या किसान होनी चाहिए या इस क्षेत्र से संबंधित होने चाहिए।
- बिहार राज्य के महिला एवं पुरुष दोनों पात्र होंगे।
- डेयरी फॉर्म खोलने हेतु आवेदक के पास काम से कम 15 डिसमिल जमीन निज या लीज पर होनी चाहिए।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना मे कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे?
Ans-बिहार डेयरी फार्म योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक होने चाहिए जैसे-
- आधार कार्ड।
- पैन कार्ड।
- बैंक पासबुक।
- जाति प्रमाण पत्र।
- निवास प्रमाण पत्र।
- आय प्रमाण पत्र।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- मोबाइल नंबर इत्यादि।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना का लाभ किनको मिलेगा?
Ans-बिहार डेयरी फार्म योजना 2024 का लाभ बिहार राज्य के निवासी विशेष कर अनुसूचित जाति/जनजाति एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75% और सामान्य वर्ग को 50% तक सब्सिडी दी जाएगी, इस योजना का लाभ बिहार के हर एक वर्ग को दिया जाएगा।
Q-बिहार डेयरी फार्म योजना मे कितना प्रतिशत सब्सिडी दिया जाता है?
Ans-बिहार डेयरी फार्म योजना के तहत 50 से 75% तक सब्सिडी प्रदान की जाती है।