बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024(Bihar Land Survey 2024) का कार्य लोकसभा चुनाव से पूर्व शुरू किया गया था और कुछ जिलों मे सर्वेक्षण कार्य हुआ भी था लेकिन कुछ जिलों में भूमि सर्वेक्षण का कार्य बाकी रह गया था और अब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद फिर से एक बार भूमि सर्वेक्षण का कार्य शुरू हो गया है।
अगर आप भी बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 से संबंधित कुछ जानकारी चाहते हैं तो इस लेख को पूरा पढ़ें आपके सारे सवालों का जवाब इस लेख मे पढ़ने एवं जानने को मिल जाएगा।जैसे-Bihar Land Survey 2024 क्या है,इसका उद्देश्य क्या है, इसका लाभ क्या है,बिहार भूमि सर्वेक्षण दौरान लगने वाले दस्तावेजों की सूची,साथ ही आप अपने भूमि सर्वेक्षण के दौरान किन-किन बातों पर विशेष ध्यान रखे और कैसे कराये अपने जमीन का सर्वे,सर्वे ऑनलाइन कराये या ऑफलाइन,देखें पूरी जानकारी।
Bihar Land Survey 2024 Kya hai|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 क्या है?
अभी हाल ही के वर्षों में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू की गई बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 एक महत्वपूर्ण पहल है। जिसके तहत बिहार के सभी 534 अंचल के लगभग 45 हजार 862 गांव में सर्वे का कार्य किया जाएगा। बिहार सरकार भूमि सर्वेक्षण के द्वारा राज्य में जमीन के रिकार्ड्स को अद्यतन(Update) करेगी और जमीन से जुड़े सारे रिकॉर्ड्स को डिजिटलीकरण करेगी ताकि एक सिंगल क्लिक पर जमीन के सारे रिकॉर्ड कहीं से भी देखा जा सके।
बिहार सरकार द्वारा बहुत लंबे समय लगभग 50 वर्षों के बाद सर्वे का कार्य शुरू किया गया है ऐसे में बहुत सारे जमीन का खरीद-बिक्री, जमीन-बटवारा एवं हस्तांतरण इत्यादि कार्य हुए हैं। मगर इनके खतियानों में पूर्वजों का ही नाम है जिससे जमीनी-विवाद होने की संभावना हमेशा बनी रहती है और अन्य बहुत सारी समस्याएं होती रहती है।
बिहार सरकार इस भूमि सर्वेक्षण के द्वारा जमीन का सर्वे करेगी एवं भूमि के वास्तविक मालिकों के नाम भूमि की जाएगी जिससे जमीन से जुड़े सारे विवाद खत्म होंगे जो राज्य के विकास एवं सुशासन के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
Bihar Land Survey 2024-एक नजर
Name of Article | Bihar Land Survey 2024{बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024} |
किसने शुरू किया | बिहार राज्य |
सर्वे कब से शुरू हुआ | 1 अगस्त 2024 से 30 जुलाई 2025 |
उद्देश्य | पुराने एवं अपूर्ण जमींनी रिकॉर्ड को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटलीकरण करना |
सर्वे का माध्यम | ऑनलाइन/ऑफलाइन |
ऑफिशल वेबसाइट | https://dlrs.bihar.gov.in/ |
होम पेज | https://sarkariyojna.net.in/ |
Bihar Land Survey 2024 Objective|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 का उद्देश्य क्या है?
बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई Bihar Land Survey 2024 का कार्य शुरू हो गया है सरकार द्वारा शुरू किए गए इस अभियान का मुख्य उद्देश्य निम्न बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं जैसे-
- इस भूमि सर्वे द्वारा पुराने एवं अपूर्ण जमींनी रिकॉर्ड को आधुनिक तकनीक के माध्यम से डिजिटलीकरण किया जाएगा।
- इस सर्वेक्षण के द्वारा जमीन के सीमा विवाद, मालिकाना हक के विवाद एवं जमीन से संबंधित अन्य विवादों का निपटारा किया जाएगा।
- भूमि सर्वेक्षण के बाद सर्वेक्षण के डेटा का उपयोग भूमि उपयोग का नियोजन करने एवं कृषि उद्योग और अन्य गतिविधियों के लिए भूमि का उचित आवंटन करने हेतू।
- भूमि सर्वेक्षण के बाद जमीन का सटीक रिकॉर्ड होने से राजस्व संग्रह में वृद्धि होगी।
- सरकार द्वारा राज्य के विकास कार्यों के लिए जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया पारदर्शी, कुशल एवं आसान प्रक्रिया होगी।
Bihar Land Survey 2024 Benefits|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 का लाभ क्या है?
बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शुरू की गई Bihar Land Survey 2024 का लाभ निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं जैसे-
- भूमि के रिकार्ड्स का डिजिटलीकरण: इस सर्वेक्षण के बाद भूमि के सारे रेकॉर्ड्स डिजिटल हो जाएंगे जिससे उन्हें प्राप्त करना एवं उसमें संशोधन करना बेहद आसान हो जाएगा।
- जमीन से जुड़े विवादों में कमी: इस सर्वेक्षण के बाद भूमि की सही पैमाइश और वास्तविक मालिकों हक के सत्यापन के बाद जमीन विवाद में काफी कमी आएगी।
- जमीन के लेनदेन में आसानी: इस भूमि सर्वेक्षण के बाद जमीन के सही और अद्यतन(Update)रिकॉर्ड होने से जमीन खरीदने एवं बेचने में आसानी होगी।
- भूमि अधिग्रहण में पारदर्शिता: जमीन के स्पष्ट एवं सही रिकॉर्ड होने से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में पारदर्शिता आएगी।
- सरकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन: इस सर्वेक्षण के द्वारा प्राप्त जमीन के सही एवं अपडेटेड आंकड़ों से सरकार को कृषि, सिंचाई और अन्य विकास योजनाओ को बेहतर तरीके से लागू करने में मदद मिलेगी।
Important Documents For Bihar Land Survey 2024|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज|
बिहार के सभी नागरिकों को बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 के लिए कुछ आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जो सर्वे होने से पूर्व अपने पास सुरक्षित रख ले ताकि सर्वे करते समय आसान हो, जो निम्न प्रकार है
- स्वघोषणा पत्र( प्रपत्र-2) रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्वघोषणा हेतु प्रपत्र।
- वंशावली(प्रपत्र-3(1))।
- जमीन का मालिकका हक संबंधित दस्तावेज(जैसे- जमाबंदी,रजिस्ट्री इत्यादि)।
- जमीन का रसीद।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
- रैयत से संबंध के लिए आधार कार्ड।
- जमीन का रकबा, चौहद्दी, खेसरा की जानकारी।
- खतियान का नकल(यदि उपलब्ध हो तो)
- मालगुजारी रसीद संख्या/वर्ष।
- जमाबंदी मृतक के नाम है तो उनके मृत्यु का प्रमाण पत्र।
- कोर्ट का कोई आदेश (यदि हो तो)।
- अधिकार पत्र यदि (यदि लागू हो)।
How will the work of Bihar Land Survey 2024 be done?|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 का कार्य किस प्रकार होगा?
बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 के तहत भूमि सर्वेक्षण का कार्य करने के लिए विभाग की तरफ से शिविर लगाए जाएंगे जिसके माध्यम से बिहार के विभिन्न जिलों में जमीन का सर्वे किया जाएगा इसके साथ ही बंदोबस्त कार्यालय के माध्यम से बिहार भूमि सर्वे से जुड़े काम किये जाएंगे।
बिहार भूमि सर्वेक्षण का कार्य दो चरणों में किया जाना है।पहले पहले चरण में 20 जिले को शामिल किया गया है जिसका कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है और दूसरे चरण में शेष 18 जिलो को शामिल किया गया है जहां पर सर्वे का कार्य अभी शुरू ही हुए हैं।और बिहार सरकार ने अगले 365 दिनों के अंदर Bihar Land Survey 2024 के तहत सर्वे का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
Bihar Land Survey 2024 will be done on the basis of 177 Categories|177 श्रेणियां के आधार पर होगा बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 का कार्य|
बिहार सरकार Bihar Land Survey 2024 के तहत भूमि को सर्वेक्षण करने के लिए कुछ मापदंड एवं पैरामीटर निर्धारित किए गए हैं।भूमि का सर्वेक्षण कुल 177 श्रेणियां के आधार पर किया जाएगा इसके तहत 177 अलग-अलग प्रकार की विशेषताओं से संबंधित एक विशेष सूची तैयार की गई है और इससे यह स्पष्ट हो जाएगा की जमीन की मूल प्रकृति क्या है, अगर जमीन पर किसी भी तरह की कोई संरचना या कोई अन्य चीज मौजूद है तो उसका भी सर्वेक्षण में उल्लेख किया जाएगा।
Nature of Land will be available in Bihar Land Survey 2024|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 में उपलब्ध होगी जमीन के प्रकृति|
बिहार सरकार द्वारा शुरू किए गए Bihar Land Survey 2024 के तहत भूमि का सर्वेक्षण 177 अलग-अलग प्रकार के विशेषताओं के आधार पर जमीन की प्रकृति का भी उल्लेख सर्वे में किया जाएगा।
अगर भूमि सर्वेक्षण के दौरान किसी के जमीन पर कोई इमारत,कच्चा मकान,स्कूल,अस्पताल,किसी तरह का केंद्र,तालाब,झील,जंगल,पेड़ पौधे, बगीचे कुआं, नहर, पठार या कोई अन्य संरचना पाई गई तो उसका भी उल्लेख किया जाएगा।साथ ही यह भी दर्ज किया जाएगा की जमीन खाली है या खेती योग्य, बंजर है या रेतीली है।
जमीन की प्रकृति यानि सरकारी है या निजी के अलावा उसे गैर-खेती योग्य,आम,खास आदि के आधार पर वर्गीकृत करने के साथ ही भूमि सर्वेक्षण में विशेष रूप से शामिल किया जाएगा।
What will be the duties of the Raito during Bihar Land Survey 2024|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 के दौरान रैयतो के कर्तव्य क्या क्या होंगे?
बिहार सरकार द्वारा शुरू किये गये Bihar Land Survey 2024 के तहत भूमि सर्वेक्षण के दौरान रैयतों का कर्तव्य होगा कि वह सरकारी कर्मचारियों को भूमि संरक्षण के दौरान सहयोग करें जैसे-
- किस्तवार एवं खानापुरी के समय रैयत को यथासंभव जमीन पर ऊपस्थित रहना चाहिए।
- जरूरत पड़ने पर सरजमीन पर घूमकर अपनी जमीन की चौहद्दी बताना चाहिए।
- अपनी जमीन की मेड़ को ठीक-ठाक बना दे और उसे सीमांकित कर ले, जमीन का विवरण चौहद्दी के साथ प्रपत्र-2 में खेसरावार भरकर शिविर में जमा कर दे।
- स्व-घोषणा (प्रपत्र-2) के साथ निम्न कागजात संलग्न करें।
- जमाबंदी संख्या की विवरणी/मालगुजारी रसीद की छायाप्रति(यदि उपलब्ध हो)।
- खतियान की नकल(यदि उपलब्ध हो तो)।
- मृत जमाबंदी रैयत की मृत्यु की तिथि/मृत्यु का प्रमाण पत्र की छायाप्रति है।
- आवेदक या हित अर्जन करनेवालों का मृतक का वारिश होने का प्रमाण।
- सक्षम न्यायालय का आदेश हो, तो उसकी सच्ची प्रति।
- रैयत अपनी वंशावली प्रपत्र-3(1) में भरकर संलग्न कागजात के साथ शिविर में जमा करेंगे।
- प्रपत्र-7 एवं L.P.M मिलने के बाद ठीक से जांच कर ले,गलत होने पर प्रपत्र-8 में आपत्ति दें।
- सुनवाई के दौरान ससमय उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें।
- प्रारूप अधिकार अभिलेख/मानचित्र की जांच कर ले, गलती हो तो प्रपत्र-14 में आपत्ति दायर करें।
- अंतिम रूप से तैयार अधिकार-अभिलेख एवं मानचित्र का अवलोकन कर लें, गलत हो तो प्रपत्र-21 में आपत्ति दें।
- अधिकार-अभिलेख (खतियान)की एक प्रति शिविर या बंदोबस्त कार्यालय से अवश्य प्राप्त कर ले।
How to get Land Survey done in Bihar|बिहार में जमीन सर्वे कैसे कराये?
बिहार सरकार के द्वारा शुरू किया गया Bihar Land Survey 2024 के तहत हर एक जमीन मालिक को अपना भूमि सर्वेक्षण कराना होगा कोई भी जमीन मालिक अपना भूमि सर्वेक्षण ऑफलाइन या ऑनलाइन किसी भी माध्यम से कर सकता है।
A-How to get Land Survey done offline|ऑफलाइन माध्यम से भूमि सर्वेक्षण कैसे कराये?
कोई भी रैयत अपने क्षेत्र के स्थानीय राजस्व कार्यालय में जाकर फार्म प्राप्त कर सकते हैं और उस फॉर्म को सही से भर के उसमें और लगने सभी आवश्यक दस्तावेज को फार्म के साथ संलग्न करके कार्यालय में जमा कर दे।और उसके बाद बिहार सरकार द्वारा सर्वे के लिए लगाए गए अमीनो के द्वारा आपके जमीनों का सर्वे किया जाएगा और सभी जानकारी आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
B-Bihar Land Survey 2024 Online Apply|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?
अगर कोई रैयतधारी अपना भूमि सर्वेक्षण करने हेतु ऑनलाइन आवेदन देना चाहते हैं तो वह नीचे बताए गए प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।
- आवेदक सबसे पहले भूमि सर्वेक्षण विभाग के ऑफिसियल वेबसाइट पर आए जो इस प्रकार है।
- अब आवेदक वेबसाइट के होम पेज पर “Bhu Sarvekshan” के ऑप्शन पर क्लिक करें या नही तो “बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं” के ऑप्शन पर क्लिक करें तो इस प्रकार का पेज खुलेगा।
- भू सर्वेक्षण के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद एक लॉगिन पेज आएगा जिसमे आप लॉगिन जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- उसके बाद फिर एक “Bhu Sarvekshan Online Farm” खुलेगा।
- अब आवेदक आवेदन फार्म में अपनी व्यक्तिगत जानकारी,जमीन का विवरण भरें और उसमें लगने वाले आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फार्म जमा करने के लिए दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करें और अपना आवेदन ऑनलाइन सबमिट करें।
- इस प्रकार आप अपना भूमि सर्वेक्षण करवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन सबमिट कर सकते हैं और उसके बाद अपनी आवेदन की स्थिति भी ट्रैक कर सकते हैं।
Bihar Land Survey 2024 All Form Download Pdf|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड|
Bihar Land Survey 2024 Survey Calendar, Know when which work will be done?|बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 सर्वे कैलेंडर,जानिए कब होगा कौन सा काम?
तिथि | कार्यक्रम |
1 अगस्त से 16 अगस्त, 2024 तक | सर्वे टीम द्धारा भूमि मालिको से खतियान, स्व – घोषणा पत्र और वंशावली लेगी |
16 अगस्त से 31 अगस्त, 2024 तक | सभी ग्राम सभा मे बैठक आयोजित की जायेगी |
1 सितम्बर से 30 सितम्बर, 2024 तक | गांव की सीमा का निर्धारण औऱ खेसरावार जमीन का सत्यापन |
1 अक्टूबर से 15 दिसम्बर, 2024 तक | रैयतो के स्वामित्व संबंधी साक्ष्य टीम जुटायेगी |
16 दिसम्बर 2024 से लेकर 15 जनवरी, 2025 तक | खेसरा पंजी को सॉफ्टवेयर अपलोड करने के साथ, रैयतों के बीच खानापूरी पंजी का वितरण, दावा-आपत्ति ली जाएगी |
16 जनवरी से 15 फरवरी, 2025 तक | दावा – आपत्ति की सुनवाई की जायेगी |
16 फरवरी से 28 फरवरी, 2025 तक | पहले चरण के कार्य का रिकार्ड तैयार किया जाएगा |
1 मार्च से 31 मार्च, 2025 तक | प्रारूप अधिकार अभिलेख का प्रकाशन |
1 अप्रैल से 31 मई, 2025 तक | प्रारूप अधिकार अभिलेख पर दावा-आपत्ति का निष्पादन |
1 जून से15 जून, 2025 तक | दूसरे चरण के कार्यों का रिकॉर्ड |
16 जून से 30 जून, 2025 तक | बंदोबस्ती और इसपर दावा-आपत्ति का निष्पादन |
1 जुलाई 2025 से 30 जुलाई, 2025 तक | अंतिम अधिकार अभिलेख का प्रकाशन |
List of Online Services related to Bihar Special Survey बिहार विशेष सर्वेक्षण से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं की लिस्ट
अब यहां पर हम,आपको ”बिहार विशेष सर्वेक्षण” के ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध सेवाओं की लिस्ट प्रदान करेगें जो, इस प्रकार से हैं –
प्रारूप खानापुरी अधिकार अभिलेख के आधार पर दावा/आक्षेप समर्पित करें
प्रारूप खानापुरी अधिकार अभिलेख के विरुद्ध प्राप्त दावा/आपत्ति के निपटारे का आदेश देखें
अंतिम रूप से प्रकाशित अधिकार अभिलेख के आधार पर दावा/आक्षेप समर्पित करें
अंतिम रूप से प्रकाशित अधिकार अभिलेख के विरुद्ध निपटारे का आदेश देखें और
बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 से सम्बंधित जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी थी हमने इस लेख के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध करने की कोशिश की। जैसे-Bihar Land Survey 2024 क्या है? इसके उद्देश्य क्या है? इसका लाभ क्या है? इसके लिए महत्वपूर्ण कागजात कौन से है? और अपना भूमि सर्वे कराने हेतु आवेदन ऑनलाइन कैसे करें,सारी जानकारी इस लेख मे बताई गई है।
अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो, बिहार भूमि सर्वेक्षण 2024 से संबंधित थोड़ी बहुत भी जानकारी मिली हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें।
धन्यवाद!
इसे पढ़े
- बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना 2024-25 का अप्लाई शुरू, यहा से करे आवेदन ,जाने आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, मापदंड एवं जरूरी दस्तावेज।
- प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,बिना गारंटी का पाए 3 लाख का लोन।
- बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना,पाए कृषि यंत्र पर 80% तक सब्सिडी।
- आयुष्मान कार्ड 2024(Free),अब घर बैठे मोबाइल से बनाएं अपना आयुष्मान कार्ड और पाए 5 लाख रूपये तक का फ्री इलाज,ये है
FAQ: About Bihar Land Survey 2024|
Q-बिहार भूमि सर्वे क्या है?
Ans-बिहार भूमि सर्वेक्षण बिहार राज्य सरकार की एक पहल है जिसके तहत जमीन के रिकार्ड्स का आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण करना है इसके द्वारा जमीन की दोबारा पैमाइश, मालिकों के सत्यापन और साथ ही जमीन के नक्शे को अपडेट किया जाएगा।
Q-बिहार में जमीन सर्वे कैसे कराये?
Ans-बिहार में जमीन का सर्वे ऑफलाइन ऑनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं ऑनलाइन माध्यम से करने के लिए ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं और ऑफलाइन करने के लिए आप अपने क्षेत्र के स्थानीय राजस्व कार्यालय जाए और वहां से आवेदन फार्म प्राप्त करके इस फॉर्म को सही से भरें और सभी आवश्यक दस्तावेज को फार्म के साथ संलग्न कर जमा कर दें।
Q-बिहार भूमि सर्वेक्षण के उद्देश्य क्या है?
Ans-बिहार भूमि सर्वेक्षण के उद्देश्य पुराने और अपूर्ण जमीन रिकॉर्ड को आधुनिक तकनीक के माध्यम से जमीन के रिकॉर्ड्स को आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण करना।
Q-बिहार भूमि सर्वेक्षण के क्या क्या फायदे है?
Ans– बिहार भूमि सर्वेक्षण के फायदे निम्नलिखित हैं जैसे-
- जमीन के रिकॉर्ड डिजिटल हो जाएंगे।
- जमीनी विवाद कम होंगे।
- जमीन के वास्तविक मालिक को मालिकाना हक मिलेगा।
- जमीन का लेनदेन आसान हो जाएंगे।
- भूमि अधिकरण में प्रदर्शित आएगी।
Q-क्या भूमि सर्वेक्षण के लिए कोई शुल्क देना होगा?
Ans-नही,भूमि सर्वेक्षण बिहार राज्य सरकार की एक पहल है सरकार के कोई कर्मी भूमि सर्वे के दौरान जमीन मालिकों से कोई अतिरिक्त शुल्क वसूल नही कर सकती है।
Q-भूमि सर्वेक्षण के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगेंगे?
Ans-भूमि सर्वेक्षण के दौरान जमीन का रसीद, केवाला/ रजिस्ट्री की कॉपी, खाता खतौनी और पुराने जमीन के नक्शे(यदि उपलब्ध हो तो)इत्यादि दस्तावेज जमीन सर्वेक्षण के दौरान आपसे देखने को मांगे जा सकते हैं।
Q-बिहार में जमीन सर्वे कब तक चलेगा?
Ans-बिहार राज्य में जमीन सर्वे का कार्य दो चरणों में पूरा किया जाना है पहले चरण में 20 जिले को शामिल किया गया है जिसका की सर्वेक्षण कार्य पूरा होने वाला है और दूसरे चरण में 18 जिले शामिल किए गए हैं जिसमे की सर्वेक्षण का कार्य अभी शुरू ही हुई है राज्य सरकार ने भूमि सर्वेक्षण के कार्य को अगले 365 दिनों के अंदर पूरी करने की योजना रखी है।
Q-क्या भूमि सर्वेक्षण के बाद मेरी जमीन छीन ली जाएगी?
Ans-भूमि सर्वेक्षण के बाद किसी की भूमि छीनी नही जाएगी यह अफवाह फैलाई गई है की भूमि छीन ली जाएगी है।बल्कि सर्वेक्षण का उद्देश्य जमीन के वास्तविक मालिकों का पता लगाना और जमीन से संबंधित सारे पुराने रिकॉर्ड्स को डिजिटल करना।
Q-भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी कोई जानकारी किससे प्राप्त करें?
Ans-भूमि सर्वेक्षण से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप अपने स्थानीय राजस्व कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं या नहीं तो विशेष जानकारी के लिए आप सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
Q-भूमि सर्वेक्षण से जुड़ी कोई शिकायत करने के लिए क्या करें?
Ans-भूमि सर्वेक्षण से संबंधित कोई शिकायत करने के लिए आप अपने स्थानीय राजस्व कार्यालय में जाकर दर्ज करा सकते हैं या नहीं तो आप ऑनलाइन पोर्टल का भी उपयोग कर सकते हैं या न्यायालय की मदद ले सकते हैं।
Q-भूमि सर्वेक्षण के बाद नए रिकॉर्ड्स मे कोई गलती पे जाए तो क्या करें?
Ans-भूमि सर्वेक्षण के बाद में रिकॉर्ड्स में अगर कोई तरह की गलती पाई जाती है तो आप अपने राजस्व कर्मचारी से सलाह ले सकते हैं या नहीं तो आप अपने अंचल कार्यालय में राजस्व अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं फिर आपके रिकॉर्ड्स में हुई गलती को सही किया जा सकता है।