पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024।PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Online Apply।

Share this

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है हमारे भारत देश अभी भी अन्य विकसित देशों की अपेक्षा विकास के मामले में बहुत पीछे है यही वजह है कि हमारे भारत देश अभी भी विकासशील देशों (Developing Countries) की गिनती में आते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भारत एक कृषि प्रधान देश होने के बावजूद भी यहां के किसानों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है यही वजह है कि बहुत सारे किसान खेती बाड़ी के कार्य को छोड़कर अन्य कामों मे मजदूरी कर रहे हैं और बहुत सारे ऐसे किसान हैं जो अपनी आजीविका चलाने हेतु रोजगार के खोज में अपने राज्य से पलायन करके दूसरे राज्य एवं दूसरे देशों में जा रहे है।

इसी समस्या के समाधान हेतु हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024की शुरुआत की। जिससे हमारे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके एवं किसान कृषि के कार्य में लगे रहे।PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के तहत किसान को आर्थिक सहायता के तौर पर सालाना ₹6000 दिए जाते हैं यानी प्रत्येक 4 माह में ₹2000 दिए जाते हैं कुल ₹6000 का आर्थिक सहायता दिया जाता है।

 

Table of Contents

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Kya h।पीएम किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Overview:-

 योजना का नामप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना 2024
 किसने शुरू कियाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा(1 दिसंबर 2018)
 लाभार्थीदेश के सभी किसान
 उद्देश्यदेश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना
 लाभ(Benefit)6000 रूपये सालाना (तीन सामान किस्तों में)
 सालाना बजट75000 करोड रूपये
 हेल्पलाइन नंबर011-24300606, 155261
 1st किस्त दिया गया24 फरवरी 2019
17वा किस्त कब आयेगा18 जून 2024
 आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ ऑफलाइन
 ऑफिशल वेबसाइटpmkisan.gov.in

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानो की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के उद्देश्य से 1 दिसंबर 2018 को PM Kisan Samman Nidhi Yojana की शुरुआत की गई है।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के हर एक किसानों को सालाना ₹6000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है और यह ₹6000 की राशि तीन सामान किस्तों मे दी जाती है।

प्रत्येक 4 महीने में ₹2000 की राशि यानी 12 महीने में कुल ₹6000 की राशि लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में DBT(प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण) के माध्यम से भेजा जाता है।

शुरुआत में PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के अंतर्गत सिर्फ वैसे किसान को शामिल किया गया था जिसके पास 2 हेक्टेयर जमीन हो, इससे बहुत सारे किसान इसका लाभ नहीं ले पाते थे फिर आगे इस योजना को सभी किसानों के लिए लागू कर दिया गया और अब देश के सभी किसान PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 का लाभ उठा सकते है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024Ka Objectives।पीएम किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य क्या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय सरकार की योजना है। जिसका मुख्य लक्ष्य पूरे देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना जिससे पूरे देश के किसानों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024

भारत एक कृषि प्रधान देश है और यहां अभी भी लगभग 67% जनसंख्या कृषि कार्य पर आश्रित है यानी अपने आजीविका चलाने हेतु कृषि कार्य से जुड़े हुए हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज के समय में किसानों को खेती करने में कई बार नुकसान भी हो जाता हैं।

इसके कई कारण होते हैं जैसे- खाद बीज का महंगा होना, लेबर कॉस्ट ज्यादा होना, कम उपज होना,अगर फसल की सही उपज हुई तो। कई बार मौसम खराब रहने के कारण फसल को पूरी तरह समेत नहीं पाना उसके कारण किसानों को काफी नुकसान भी हो जाता है।

इसीलिए केंद्रीय सरकार ने फैसला किया कि देश के सभी छोटे एवं सीमांत किसानों के लिए क्यों ना एक ऐसी योजना चलाया जाए जिससे किसानों को आर्थिक सहायता मिले और किसान कृषि कार्य को और अच्छे ढंग से कर सके अगर कभी थोड़ी बहुत आर्थिक नुकसान भी हो तो उसको सह सके और अपने कृषि कार्य को जारी रख सके।

इसी उद्देश्य से सरकार ने PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 शुरू किया इनका का मुख्य उद्देश्य निम्नलिखित है।

  • योजना के तहत देश के किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा।
  • प्रधानमंत्री का लक्ष्य हैं किसानो की आर्थिक आय को दुगनी करना वह भी पूरा हो पाएंगे।
  • आर्थिक सहायता मिलने पर देश के किसान अपने कृषि कार्य से जुड़े रहेंगे अर्थात उसे अन्य रोजगारों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
  • इससे देश में अधिकतम मात्रा में अनाजो की उपज हो पाएगी और देश के किसानों की आमदनी बढ़ जाएगी।
  • अधिक उपज होने के कारण विदेशों में भी निर्यात की जाएगी। भारत के किसानों को आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।
  • और भारत को विदेशों से महंगे दर पर अनाजों को आयात करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसी उद्देश्यों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री द्वारा PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 की शुरुआत की गई जिससे भारत के किसानों को अपनी आजीविका चलाने हेतु आर्थिक स्थिति बेहतर हो साथ ही इस योजना का लाभ उठाकर किसान आत्मनिर्भर एवं सशक्त हो पाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Eligibility।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन के लिए पात्रता।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता एवं शर्तें रखी गई है अगर कोई आवेदक PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 का लाभ लेना चाहता है। तो उसे निम्नलिखित पात्रता एवं शर्तें पूरी करनी होगी जैसे-

  • इस योजना का लाभ केवल भारतीय किसान को ही दिया जाएगा यानि आवेदक भारतीय किसान होना
  • इस योजना का लाभ सिर्फ वैसे किसान को दिया जाएगा जो किसी सरकारी नौकरी में कार्यरत ना हो।
  • इस योजना का लाभ पहले सिर्फ 2 हेक्टेयर से कम भूमि वाले किसान को ही दिया जाता था लेकिन अब सभी किसान इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र हैं।
  • लाभार्थी किसान का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि सीधे आवेदक के बैंक खाता में ही DBT के माध्यम से ट्रांसफर किया जाता है।
  • इस योजना का लाभ परिवार के किसी एक ही सदस्य को दिया जा सकता है।

उपरोक्त लिखित शर्त को पूरा करने के बाद ही किसी लाभार्थी किसान को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया जाएगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 ke liye Required Documents।पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज।

देश के कोई भी किसान अगर PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 का लाभ लेना चाहता है तो उनके लिए आवेदक किसान के पास निम्नलिखित दस्तावेज अवश्य होने चाहिए।

  • आधार कार्ड।
  • पहचान पत्र।
  • वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस।
  • जमीन के कागज(खेसरा,खतियान)।
  • जमीन का करेंट रसीद।
  • जमीन का विवरण( किसान के पास कितनी जमीन है)।
  • बैंक खाता का पासबुक(आवेदक के स्वयं का खाता)।
  • पासपोर्ट साइज फोटो।
  • मोबाइल नंबर।

उपरोक्त लिखित दस्तावेज के साथ कोई भी आवेदक किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024 का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें। इसकी पूरी जानकारी इसी आर्टिकल में नीचे बताई गई है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Online Apply।पीएम किसान सम्मान निधि योजना ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: देश का कोई किसान अगर पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेना चाहता है तो वह अपना आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों प्रकार से कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया– कोई भी आवेदक नीचे बताये गए प्रक्रिया के अनुसार आसानी से अपना फॉर्म ऑनलाइन कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 में आवेदन ऑनलाइन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाए।

  • फिर आपको वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner के अंतर्गत “New Farmer Registration” का विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Registration

  • अब आपके सामने न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
  • अब यहां पर पंजीकरण हेतु आपके सामने दो ऑप्शन मिलेंगे।
  1. Rural Farmer Registration( ग्रामीण क्षेत्र के निवासी के लिए)
  2. Urban Farmer Registration( शहरी क्षेत्र के निवासी के लिए)

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Online Registration

  • आप जिस क्षेत्र में रहते हैं उस विकल्प का चयन करें ग्रामीण या शहरी क्षेत्र
  • उसके बाद मोबाइल नंबर,आधार नंबर डालकर अपना राज्य सेलेक्ट करें।
  • और नीचे बताए गए कैप्चा को फिल करें और Send OTP पर क्लिक करें।
  • अब आपके मोबाइल पर एक OTP आया होगा उस OTP को बॉक्स में भरकर ओटीपी वेरीफाई करें।
  • ओटीपी वेरीफाई करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें अपना व्यक्तिगत विवरण और अपने जमीन का विवरण(खाता खेसरा आदि )भरे।
  • सभी मांगी गई विवरण भरने के बाद सभी दस्तावेज को अपलोड कर दें।
  • पूरी जानकारी एवं विवरण भरने एवं दस्तावेज अपलोड करने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

आपका फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे आप कहीं लिख कर रख ले या उसका एक फोटो कॉपी रख ले ताकि कभी भी उस रजिस्ट्रेशन नंबर से आप अपना डीटेल्स चेक कर सकते हैं।

इस प्रकार आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 में आप अपना रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक कर लेंगे। फिर आपके आवेदन का जांच किया जाएगा और आवेदन सत्य पाए जाने पर आवेदक के आवेदन को पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024के लाभार्थी सूची में नाम जोड़ दिया जाएगा।

अगर किसी लाभार्थी किसान को आवेदन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी हो रही है तो आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया– आवेदक को सबसे पहले फॉर्म लेकर या वेबसाइट पर से डाउनलोड करके उसे पूरी अच्छी तरीके से भर ले इसमें पूरा पेपर लगाकर आप अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र में जाकर जमा कर दे।

जन सेवा केंद्र द्वारा आपके आवेदन को जांच करेंगे एवं सही होने पर आपके आवेदन को पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024मे रजिस्ट्रेशन कर देंगे फिर आवेदक को इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।

ऑफलाइन फॉर्म जमा करने का दूसरा तरीका यह भी है कि आप अपने पंचायत के पंचायत भवन कार्यालय/ई-किसान भवन कार्यालय में जाएं और वहां पर पंचायत के किसान सलाहकार से मिले और उनसे किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित फार्म मांगे और उसे भरकर उन्हीं के पास जमा कर दे और फिर वह आपके आवेदन को जांच करेंगे और सही पाए जाने पर रजिस्ट्रेशन कर देंगे।फिर आपको लाभ मिलने लगेंगे।

इन्हें पढ़े:-

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Online e-KYC Process।पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2024 के लिए ई-केवाईसी(e-KYC) करने की प्रक्रिया।

PM Kisan e-KYC: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जितने भी किसान भाई ले रहे हैं उनको अपना ई-केवाईसी करना अनिवार्य है।अगर जिन्होंने पहले कर लिया है तब तो ठीक हैं अगर किसी किसान भाई ने आपना ई-केवाईसी नहीं कराया है तो उन्हें अवश्य ही करा लेना चाहिए नहीं तो PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 से मिलने वाले लाभ से वंचित हो जाएंगे।

बहुत सारे ऐसे किसान है जिनको पहले इस योजना का लाभ मिल रहा था लेकिन उन्होंने समय पर ई-केवाईसी नहीं करवाया जिसके कारण उनको अब इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है इसीलिए सभी किसान भाई अवश्य ही अपना ई-केवाईसी करा ले

e-KYC करने के लिए नीचे आसान सी प्रक्रिया स्टेप बाय स्टेप बताई गई है जिसके अनुसार आप अपना ई-केवाईसी कर सकते हैं।

  • पीएम किसान ई केवाईसी करने के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर आना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको e-KYC वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Online e-KYC Process

  • ई-केवाईसी का ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा जिसमें आप आधार नंबर डालकर Search बटन पर क्लिक करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Online OTP Based e-KYC Process

  • सर्च बटन पर क्लिक करने के बाद आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा।
  • प्राप्त ओटीपी को बॉक्स में दर्ज कर दे और उसके बाद Submit बटन पर क्लिक करें।

इस प्रकार सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपके पीएम किसान योजना का e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Beneficiary List kaise Check Kare।किसान सम्मान निधि योजना का बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: जितने भी किसान को पीएम सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल रहा है मगर उन्होंने इस योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया कर ली है अर्थात आवेदन ऑनलाइन कर दिया है। तो वह PM Kisan Beneficiary List Check कर सकते हैं।

अगर आप पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट मे अपना नाम देखना चाहते हैं तो नीचे बताए गए  स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के अनुसार देख सकते हैं।

PM Kisan Beneficiary List चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान के ऑफिसियल वेबसाइट पर आना होगा।

  • इस वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद आपको Beneficiary List के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Beneficiary List

  • आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको कुछ विवरण जैसे- राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट,ब्लॉक और गांव आदि का चयन करना होगा।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Beneficiary List

  • सभी विकल्प के चयन के बाद Get Report के ऑप्शन पर क्लिक करें।

गेट रिपोर्ट के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपके सामने PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 के बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर आपके सामने आ जाएगी आप इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Beneficiary Status Kaise Check Kare?।पीएम किसान सम्मान निधि योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024: जितने भी किसान पहले से ही पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं तो वह अपना PM Kisan Beneficiary Status चेक करना चाहते हैं तो

आवेदक सबसे पहले  पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर आए।

  • वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Beneficiary Status

  • अब आपको बेनिफिशियरी स्टेटस देखने के लिए दो विकल्प(एक मोबाइल नंबर और दूसरा रजिस्ट्रेशन नंबर) मिलेंगे।
  • अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर भरकर और कैप्चा भी भरे।
  • अब आपको Get Data के बटन पर क्लिक करें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2024 Beneficiary Status

  • गेट डाटा के बटन पर क्लिक करने के बाद अब आपके सामने बेनिफिशियरी स्टेटस खुलकर आ जाएगा।
  •  फिर आप अपना पूरा डिटेल्स देख सकते हैं।

हेल्लो,दोस्तों मुझे उम्मीद है कि अपने इस आर्टिकल को अच्छी तरह से पूरे पढ़े होंगे और आपके मन में पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जितने सारे प्रश्न होंगे सबका उत्तर आपको इस आर्टिकल में मिल गया होगा। लेकिन फिर भी आपके मन में अगर कुछ सवाल रह गया हो तो आप विशेष जानकारी के लिए सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट को जरूर देखें और हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं हम आपके प्रश्न का उत्तर देने का प्रयास करेंगे।

अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो,योजना से संबंधित थोड़ी बहुत भी जानकारी मिली हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें

इन्हें पढ़ें:-


Share this
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों,मेरा नाम रंजीत कुमार है मैं बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला हूँ। मैने अपनी पढ़ाई पोस्ट ग्रेजुएशन(एम ए) तक कंप्लीट की है साथ ही मैंने तीन सालों तक सिविल सर्विस(यूपीएससी) की तैयारी भी की है जिससे कि मुझे हर एक विषय में सामान्य जानकारी एवं अच्छी समझ है। मुझे लेखन कार्य बहुत पसंद है। मैं पिछले 2 वर्षो से आर्टिकल लेखन का कार्य कर रहा हूँ मुझे सरकारी योजनाओं एवं डेली अपडेट्स के बारे मे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है।यह मेरे द्वारा बनाई गई वेबसाइट है हमारे वेबसाइट पर आने और आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment