बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना|Bihar Inter Caste Marriage Yojana,अंतर्जातीय विवाह करने पर सरकार देगी 2.5 लाख रूपये, Apply Start, कैसे करें आवेदन यहाँ से देखें पूरी जानकारी|

Share this

बिहार राज्य सरकार अपने राज्य के कल्याण हेतु हमेशा लोक कल्याणकारी योजनाएं लेकर आते रहते हैं ताकि अपने राज्य के समाज का सर्वांगीण विकास हो सके और आज हम आज जिस योजना पर बात करेंगे वह है बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना जिसकी शुरुआत बिहार मुख्यमंत्री के द्वारा की गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जैसा कि हम सभी जानते हैं पुराने जमाने से ही हमारे समाज में जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता है जिसके कारण हमारे समाज में अपनी जाति को छोड़ के दूसरे जाति में विवाह करना नहीं चाहते हैं। इसी समस्या का समाधान एवं जाति प्रथा को खत्म करने के लिए राज्य सरकार के द्वारा एक योजना चलाया गया है जिसे Bihar Inter Caste Marriage Yojana के नाम से जाना जाता है। तो

दोस्तों अगर आप भी Bihar Inter Caste Marriage Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी चाहते हैं। जैसे- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना क्या है? इसके उद्देश्य एवं लाभ क्या है? योजना के लाभार्थी कौन होंगे है? इसके लिए कौन-कौन से आवश्यक दस्तावेज लगेंगे साथ ही इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया क्या होगी। सारी जानकारी आपको इस के माध्यम से पढ़ने एवं जानने को मिलेंगे इसीलिए लेख को अंत तक अवश्य पढे करें।

जाने इस पोस्ट में क्या-क्या है?

Bihar Inter Caste Marriage Yojana Kya hai? | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना क्या है?

हमारे समाज में जाति के आधार पर भेदभाव किया जाता है जिसके कारण हमारे समाज में अपनी जाति को छोड़ के दूसरे जाति में विवाह करना नहीं चाहते हैं। इसी समस्या का समाधान एवं जाति प्रथा को खत्म करने के उद्देश्य से बिहार सरकार के द्वारा बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना (Bihar Inter Caste Marriage Yojana) की शुरुआत की गई है।

Bihar Inter Caste Marriage Yojana Online

अगर आप जाति भेदभाव को छोड़ के अपने से छोटी जाति में विवाह करते हैं तो राज्य सरकार आपको बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत ₹2.5 लाख तक आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी। अगर कोई भी जो बिहार का स्थायी निवासी है और अंतर्जातीय विवाह किये हैं या अंतर्जातीय विवाह करना चाहते हैं तो राज्य सरकार आपको ₹1.5 लाख से ₹2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता प्रदान करेंगी है।

Bihar Inter Caste Marriage Yojana 2024: एक नजर
योजना का नामबिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना 2024
शुरू की गयी बिहार सरकार द्वारा।
उद्देश्यसमाज में चल रहे जाति प्रथा को समाप्त करना एवं समाज में सभी के साथ समानता का व्यवहार हो।
लाभ लाभार्थी को ₹2.5 लाख की आर्थिक प्रोत्साहन राशि।
लाभार्थीबिहार के अंतर्जातीय विवाह करने वाले नवविवाहित जोड़े
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन या ऑनलाइन।
Online Start Form2 सितंबर 2024
ऑफिशल वेबसाइटhttps://esuvidha.bihar.gov.in/
होम पेज Sarkariyojna.net.in

Objective Of Bihar Inter Caste Marriage Yojana? | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का उद्देश्य क्या है?

बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में चल रहे जाति प्रथा को समाप्त करना है। जिससे की समाज में सभी को समान अधिकार मिल सके और समाज में हो रहे जाति भेदभाव पूरी तरह से खत्म हो सके। जिससे की हमारा समाज का सर्वांगीण विकास हो।

जब किसी भी समाज में जाति प्रथा जैसी कुरीतियाँ नहीं पाई जाएगी तो वैसे समाज एकीकृत रूप से सभी के प्रति समान अधिकार एवं कर्तव्य होंगे तथा समाज में कोई भी जाति वर्ग विशेष नहीं माने जाएंगे। और सभी जाति सामान होंगे इससे समाज में कभी कोई परेशानी भी नहीं आएगी और साथ ही समाज के हर एक लोग एक दूसरे के सहयोग करेंगे तथा समाज में उन्नति एवं प्रगति होगी।

Benefits & Features Of Bihar Inter Caste Marriage Yojana | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लाभ एवं विशेषताएं!

बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ(Bihar Inter Caste Marriage Yojana) एवं विशेषताएं कुछ इस प्रकार से है जिसकी जानकारी नीचे साझा की गई है।

  • बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत राज्य सरकार सामान्य वर्ग, पिछड़े वर्ग के विवाह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजातीय वर्ग के विवाह को प्रोत्साहित करती है।
  • बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत राज्य सरकार समाज में अंतर्जातीय विवाह को पूर्ण तौर मान्यता प्रदान करती है।
  • इस योजना के माध्यम से समाज में चल रहे जातीय भेदभाव को समाप्त किया जाएगा एवं सभी जाति वर्ग के लोगों को समान अधिकार मिलेगा।
  • बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा लाभार्थी को ₹2.5 लाख की धनराशि दी जाती है।
  • पहले किस्त तौर पर ₹1.5 लाख की राशि लाभार्थी के खाते में RTGS/NEFT के माध्यम से भेज दी जाती है और शेष ₹1 लाख की राशि 3 साल के लिए Fixed Deposit कर दी जाती है ।
  • बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत लड़का या लड़की कोई एक अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति से संबंधित होना चाहिए।

Eligibility and Criteria For Bihar Inter Caste Marriage Yojana | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए पत्रताएं एवं मापदंड क्या है?

बिहार सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए शुरू की गयी अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना (Bihar Inter Caste Marriage Yojana) के लिए निम्नलिखित पत्रताएं निर्धारित की गई है। जो आवेदक को अवश्य पुरे करने होंगे।

  • इस योजना के तहत प्रोत्साहन राशि केवल बिहार राज्य के स्थायी निवासी को ही दिया जाता है।
  • इस योजना के लाभ के लिए लाभार्थी का विवाह भारतीय “विवाह एक्ट 1955” के अंतर्गत प्रमाणित होना चाहिए।
  • इस योजना के लिए लड़का या लड़की में से कोई एक अनुसूचित जाति(SC) एवं अनुसूचित जनजाति(ST) से संबंधित होना चाहिए।
  • इस योजना के लाभ के लिए लड़के का न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और लड़की की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष होना चाहिए।
  • इस योजना के लाभ के लिए लाभार्थी को विवाह के 1 वर्ष के अंदर ही आवेदन अप्लाई करना होगा।
  • इसी के साथ विवाह किये लाभार्थी को आवेदन के लिए विवाह कार्ड होना आवश्यक है।

Required Documents For Bihar Inter Caste Marriage Yojana | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज |

अगर कोई युवक एवं युवतियां अंतर्जातीय विवाह किये हैं और वह बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना (Bihar Inter Caste Marriage Yojana) का लाभ लेना चाहते हैं। तो आवेदक यह सुनिश्चित कर ले कि उनके पास यह सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज आवश्यक होने चाहिए। जैसे-

  1. आधार कार्ड(वर और वधु दोनों का)।
  2. वोटर आईडी कार्ड।
  3. जाति प्रमाण पत्र(दोनों का)।
  4. निवास प्रमाण पत्र।
  5. बैंक पासबुक।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो।
  7. विवाह कार्ड।
  8. “भारतीय विवाह एक्ट 1955” के तहत रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र आदि।

How to apply for Bihar Inter Caste Marriage Yojana | बिहारअंतर्जातीय विवाह योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

दोस्तों अगर आपने अंतर्जातीय विवाह किये हैं और बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं Bihar Inter Caste Marriage Yojana लाभ लेना चाहते हैं। तो आपको सबसे पहले आवेदन करना होगा। जो नीचे बताये प्रक्रिया के अनुसार स्टेप बाय स्टेप फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए आवेदन दो प्रकार से कर सकते हैं।

  1. ऑनलाइन माध्यम से।
  2. ऑफलाइन माध्यम से।

A- Bihar Inter Caste Marriage Yojana Online Apply | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना में ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

Bihar Inter Caste Marriage Yojana Online Apply

Bihar Inter Caste Marriage Yojana Online Registration

  • अब वेबसाइट के होम पेज पर बिहार अंतरजातीय विवाह योजना का लिंक दिखाई देगा इस पर क्लिक करें।
  • अब क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा।
  • अब आप यहां पर अपना सारी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • अब रजिस्ट्रेशन कंप्लीट करने के बाद आपको Login ID और Password मिलेगा।
  • अब आप इस लॉगिन आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। और
  • अब उसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही भरें। और फिर
  • इसमें मांगे गये सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्व-हस्ताक्षर करके और स्कैन करें और अपलोड कर दें।
  • और अंत में सारी जानकारी को एक बार दोबारा चेक कर लें और फाइनल Submit कर दें।
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिसे आप सुरक्षित रखें।

B- Bihar Inter Caste Marriage Yojana offline Apply | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना में ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

अगर कोई आवेदक जो अंतर्जातीय विवाह किये है और बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना(Bihar Inter Caste Marriage Yojana) का लाभ लेना चाहते हैं। इसके लिए आप ऑफलाइन माध्यम से भी आवेदन नीचे बताये गए प्रक्रिया के अनुसार कर सकते हैं। जैसे-

  • बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपने प्रखंड या ब्लॉक कार्यालय जाएं।
  • और इसके बाद आप बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करें।
  • अब इस में मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही भरें।और
  • इसके बाद इसमें लगने वाले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को स्व-अभिप्रमाणित करके फॉर्म के साथ संलग्न करें।
  • और अब इसके बाद आप संबंधित कार्यालय में जाकर फॉर्म को जमा करें एवं रसीद प्राप्त कर ले।
  • और इस रसीद के माध्यम से कभी भी आप आवेदन की ऑनलाइन स्थिति देख सकते हैं।

इस प्रकार ऊपर बताए गए प्रक्रिया के अनुसार ऑफलाइन या ऑनलाइन के माध्यम से कोई भी पात्र आवेदक आसानी से बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत आवेदन कर सकते है।

Bihar Inter Caste Marriage Yojana Helpline Number | बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना हेल्पलाइन नंबर |

दोस्तों अगर आप भी अंतर्जातीय विवाह किये हैं और बिहार सरकार के द्वारा चलाए जा रही Bihar Inter Caste Marriage Yojana के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इस लेख में आपको पूरी जानकारी बताई गई है इसके बावजूद भी अगर आपके किसी प्रश्न का जवाब इस लेख में नहीं मिल पा रहा है तो सरकार के योजना की ऑफिशल वेबसाइट पर विजिट करके देख सकते हैं और अभी हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया गया है। जैसे ही जारी किया जाएगा इस लेख में जल्द ही अपडेट कर दिया जायेगा

Note: बिहार राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का आवेदन 2 सितंबर 2024 से अप्लाई करने की बात कही गई है। कोई भी आवेदक आवेदन करने से पहले योजना के समय अवधि और योजना के संबंधित विशेष जानकारी बिहार सरकार के ऑफिसियल वेबसाइट पर अवश्य देखें।

अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो, बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना से संबंधित जानकारी मिली हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें

धन्यवाद!

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2024|PM Svanidhi Yojana 2024,सरकार स्ट्रीट वेंडर एवं बेरोजगार युवाओं को बिजनेस शुरू करने हेतु दे रही है ₹50,000 तक का लोन,ऐसे करें आवेदन|

इसे भी पढ़े

FAQs: About of Bihar Inter Caste Marriage Yojana |

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना क्या है?

Ans– बिहार सरकार के द्वारा चलाई जा रही एक योजना है जिसके तहत बिहार के निवासियों को अंतर्जातीय विवाह करने पर 2.5 लाख रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के उद्देश्य क्या है?

Ans– बिहार सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य समाज में चल रहे जाति प्रथा को खत्म करना एवं समाज में सभी के साथ समानता का व्यवहार हो।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए कौन-कौन से दस्तावेज लगते है?

Ans– बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना में लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची ऊपर लेख में दी गई है।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना मे कितनी प्रोत्साहन राशि दी जाती है?

Ans– बिहार अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत 2.5 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans– बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए आवेदन ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों माध्यम से कर सकते हैं जो आपको इस लेख में स्टेप बाय स्टेप आवेदन करने की प्रक्रिया बताई गई है।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

Ans– बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें इसकी सारी जानकारी इस लेख में बताई गई है।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कब से होगा?

Ans– इस योजना के तहत ऑनलाइन अप्लाई डेट 2 सितंबर 2024 रखी गई है।

Q- बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना फॉर्म पीडीएफ डाउनलोड करें।

Ans– बिहार अंतर्जातीय विवाह योजना का लाभ लेने के लिए अगर कोई आवेदक ऑफलाइन अप्लाई करना चाहते हैं तो उसे एक आवेदन फार्म की जरूरी पड़ेगी है आप योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं ऑफिशल वेबसाइट का लिंक आपके ऊपर लेख में उपलब्ध कर दिया गया है।


Share this
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

नमस्कार दोस्तों,मेरा नाम रंजीत कुमार है मैं बिहार के कटिहार जिले का रहने वाला हूँ। मैने अपनी पढ़ाई पोस्ट ग्रेजुएशन(एम ए) तक कंप्लीट की है साथ ही मैंने तीन सालों तक सिविल सर्विस(यूपीएससी) की तैयारी भी की है जिससे कि मुझे हर एक विषय में सामान्य जानकारी एवं अच्छी समझ है। मुझे लेखन कार्य बहुत पसंद है। मैं पिछले 2 वर्षो से आर्टिकल लेखन का कार्य कर रहा हूँ मुझे सरकारी योजनाओं एवं डेली अपडेट्स के बारे मे आर्टिकल लिखना बहुत पसंद है।यह मेरे द्वारा बनाई गई वेबसाइट है हमारे वेबसाइट पर आने और आर्टिकल को पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।

Leave a Comment