हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना” के तहत देश की बेटियों को आगे पढ़ने एवं आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया गया है। ताकि कि देश में लड़कियों की लिंगानुपात और साक्षरता दर को बढ़ाया जा सके और बालिकाओं के साथ समाज मे हो रहे असमानताओं के व्यवहार को समाप्त किया जा सके। साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा सहित महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके।
इसके के साथ ही देश की बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana) की शुरुआत की जिसके तहत देश की बेटियों को भविष्य में उच्च शिक्षा व शादी में होने वाले खर्चों की पूर्ति किया जा सके।
इस सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana)के तहत बेटी के माता-पिता द्वारा बेटी के जन्म के बाद एवं 10 वर्ष पूरे होने से पहले ही एक बचत खाता खुलवाया जाता है। यह खाता अभिभावकों द्वारा अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी अधिकृत बैंक शाखा में खुलवाया जा सकता है जिसमें बच्चियों के माता-पिता प्रति वर्ष ₹250 रुपया से लेकर 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं और सरकार द्वारा एक निश्चित ब्याज दर(वर्तमान मे 7.8%)पर खाते में जमा किए गए राशि पर चक्रवृद्धि ब्याज दिया जाता है।
अगर आप भी अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए Sukanya Samriddhi Yojana मे खाता खुलवाना चाहते हैं। और इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे। जैसे-सुकन्या समृद्धि योजना क्या है, इसके उद्देश्य, लाभ एवं विशेषताएं क्या है, इसके लिए कौन पात्र है एवं कौन-कौन से महत्वपूर्ण दस्तावेज लगेंगे आदि के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे इसलिए आप इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े।
Sukanya Samriddhi Yojana Kya hai ? | सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
भारत सरकार के द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana) एक लोक कल्याणकारी एवं बचत योजना है।जिसकी शुरुआत 2 दिसंबर 2014 को हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा की गई थी ताकि बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए आगे उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्चों को पूरा किया जा सके और माता-पिता पर बच्चों की भविष्य को लेकर कोई आर्थिक दबाव एवं परेशानी ना हो।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिकाओ के माता-पिता द्वारा अपने बिटिया के जन्म के बाद एवं 10 वर्ष के पूरे होने से पहले पोस्ट ऑफिस या किसी अधिकृत बैंक शाखा में एक बचत खाता खुलवाया जाता है और इसमें प्रति वर्ष न्यूनतम ₹250 से लेकर 1.5 लाख जमा कर सकते हैं।और सरकार द्वारा खाता मे जमा की गई कुल राशि पर चक्रवर्ती ब्याज सहित रिटर्न दिया जाता है जिसे लाभार्थी 15 वर्ष पूरे होने पर इस राशि को बेटी के उच्च शिक्षा एवं विवाह के लिए निकाल सकते हैं
Sukanya Samriddhi Yojana: एक नजर
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना |
वर्तमान वर्ष | 2025 |
शुरू की गयी | प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा |
उद्देश्य | बेटियों की भविष्य को सुरक्षित करना |
लाभार्थी | 10 वर्ष से कम उम्र की बालिकाएं |
लाभ | बेटियों की उच्च शिक्षा एवं शादी में होने वाले खर्च के लिए बचत करना |
निवेश राशि | न्यूनतम ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक प्रति वर्ष,कुल आवधि 15 वर्ष |
परिपक्ववता अवधि(मेच्योरिटी) | 21 वर्ष |
एक परिवार में कुल कितने खाते खुलवा सकते हैं | केवल दो बालिकाओं के लिए(Note: यदि पहली बेटी होने के बाद दूसरी बेटी जुड़वा हो जाए तो इस स्थिति में तीन बेटियों का खाता खुलवाया जा सकता है) |
सुकन्या समृद्धि योजना आवेदन फॉर्म | फॉर्म डाउनलोड करें |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.india.gov.in/sukanya-samriddhi-yojna |
होमपेज | Sarkariyojna.net.in |
Objective Of Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के उद्देश्य क्या है?
हमारे देश में अभी भी लड़कियों की तुलना में लड़कों को अधिक वरीयता दी जाती है चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या कोई अन्य क्षेत्र हो, समाज में लड़कियों के साथ असमान व्यवहार किया जाता है। यही वजह है कि हमारे देश में अभी भी लिंगानुपात बहुत कम है एवं लड़के तुलना में लड़कियों की साक्षरता दर भी बहुत कम है।
बहुत सारे ऐसे जगह एवं राज्य हैं जहां पर अभी भी लड़कियों के जन्म होने पर उसे अपना घर का बोझ समझते हैं अक्सर पुत्री के जन्म होने पर गरीब परिवार के अभिभावक बहुत चिंतित हो जाते हैं कि उनके बेटी का भविष्य कैसा होगा वह अपने बेटियों के पढ़ाई लिखाई एवं शादी के खर्चों को लेकर बहुत चिंतित होते। इन्हीं सभी चिताओं को देखते हुए हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana)की शुरुआत की गई है।
इस Sukanya Samriddhi Yojana योजना के माध्यम से कोई भी गरीब परिवार वाला व्यक्ति आसानी से अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत खाता खुलवा सकते हैं। और उसमें निवेश कर सकते हैं ताकि इस योजना का लाभ मिल सके,बेटी के बड़ी हो जाने पर उनके पढ़ाई लिखाई एवं शादी विवाह के खर्चे के लिए पैसा की चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं होगी।
Benefits & Features Of Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ एवं विशेषताएं ?
केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana) का लाभ एवं उद्देश्य को हम निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से देख सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना सिर्फ देश की बालिकाओं के लिए शुरू किया गया।
- इस योजना के तहत अभिभावक अपनी बेटी के उज्जवल भविष्य के लिए बचत खाता खुलवा सकते हैं।
- कोई अभिभावक पुत्री की आयु 10 वर्ष पुरे होने से पहले ही सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
- एक परिवार अपने 2 बच्चियों के लिए इस योजना के तहत खाता खुलवा सकते हैं।
- इस बचत खाते का संचालन बालिका के माता-पिता 10 वर्ष की आयु तक कर सकते हैं। और
- लड़की बालिक होने के बाद अगर अपना खाता खुद चलाना चाहते हैं तो उसे या विकल्प है।
- योजना के तहत बालिकाओं के माता-पिता के द्वारा प्रति वर्ष ₹250 से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक जमा कर सकते हैं।
- इस योजना के तहत खोले गए खाते में अगर कोई राशि जमा नहीं की जाती है तो खाते पर प्रतिवर्ष ₹50 के पेनल्टी लगाया जाता है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता धारकों को 15 साल तक निवेश करना अनिवार्य है।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपके खातों में जमा किए गए राशि पर 8% सालाना ब्याज मिलता है।
- अगर कोई माता-पिता अपनी बच्ची के उच्च शिक्षा के लिए इस खाते से पैसे निकालना चाहते हैं तो वह 18 वर्ष की आयु पुरी होने के बाद जमा राशि का 50% निकाल सकते हैं।
- अगर कोई लाभार्थी खाते से पूरी पैसे निकालना चाहते हैं तो बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर यानि खाता परिपक्व हो जाने पर जमा पूरी राशि निकाल सकते हैं।
Eligibility and Criteria For Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के लिए पात्रता एवं मापदंड क्या है?
सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रताए निर्धारित की गई है अगर कोई लाभार्थी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो वह यह सुनिश्चित कर ले कि इन सारे पात्रताओं को पूरे करते हो जैसे-
- इस योजना के तहत खाता खुलवाने हेतु लड़की के माता पिता भारत देश के स्थायी निवासी होना चाहिए।
- सुकन्या समृद्धि योजना में एक परिवार के केवल 2 लड़कियों के खाता खोले जा सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने हेतु बालिकाओं की उम्र 10 वर्ष से कम होनी चाहिए।
- इस योजना के तहत एक बालिकाओं के लिए केवल एक ही खाता खुलवा सकते हैं।
- इस योजना के तहत कम से कम ₹250 या अधिकतम 1.5 लाख रुपए प्रति वर्ष निवेश करने होंगे।
Required Documents For Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज।
अगर आप भी सुकन्या समृद्धि योजना(Sukanya Samriddhi Yojana) के तहत अपने बिटिया का खाता खुलवा के उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। तो निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी जैसे-
- पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र।
- माता-पिता का आधार कार्ड/ पहचान पत्र/ पैन कार्ड।
- निवास प्रमाण पत्र।
- डाकघर द्वारा मांगे गए दस्तावेज(यदि डाकघर में खुलवाते हैं तो)
- बैंक द्वारा मांगे गए दस्तावेज(यदि बैंक में खुलवाते हैं तो)
- पासपोर्ट साइज फोटो।
बिहार मुख्यमंत्री आवास योजना आवेदन शुरू, जाने पात्रता एवं मापदंड,जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया।
How to open an account for Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता कैसे खुलवाएं?
अगर कोई अभिभावक अपनी पुत्री के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत खाता खुलवाना चाहते हैं। तो वह नीचे बताए गए निम्न प्रक्रिया के माध्यम से खाता खुलवा सकते हैं।
- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए आवेदक सबसे पहले अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक शाखा में जाए।
- अब यहां से आप सुकन्या समृद्धि योजना के लिए आवेदन फार्म प्राप्त कर ले।
- अब आवेदन फार्म में मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही एवं ध्यान पूर्वक भर ले।अब
- फॉर्म को पूरा भर लेने के बाद इसमें मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों का एक फोटोकॉपी करके फॉर्म के साथ संलग्न कर दें।
- इस प्रकार भरा हुआ पूरा फॉर्म और उसमें लगे आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म को पोस्ट ऑफिस या बैंक में जाकर जमा कर दें।
- फिर बैंक या पोस्ट ऑफिस द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आपके पुत्री का बचत खाता खोल दिया जाएगा।
Sukanya Samriddhi Yojana Calculator | सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर।
अगर आप भी Sukanya Samriddhi Yojana के तहत अपनी पुत्री का बचत खाता खुलवाना चाहते हैं और कंफ्यूज है कि कितना जमा करने पर कुल कितनी राशि मिलेगी और कितनी राशि जमा करें जो कि आपके लिए बेहतर हो, तो आप नीचे दिये गए टेबल के माध्यम से देख सकते हैं और समझ सकते हैं जैसे-
सुकन्या समृद्धि योजना में ₹1000 जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?
प्रतिमाह 1000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु12,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु1,80,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु3,29,000/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु5,09,212/- |
सुकन्या समृद्धि योजना में ₹2000 जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?
प्रतिमाह 2000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु24,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु3,60,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु6,58,425/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु10,18,425/ |
सुकन्या समृद्धि योजना में 5000 जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?
प्रतिमाह 5000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु60,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु9,00,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु16,46,062/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु25,46,062/- |
सुकन्या समृद्धि योजना में 10,000 जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?
प्रतिमाह 10000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु1,20,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु18,00,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु33,30,307/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु51,03,707/- |
सुकन्या समृद्धि योजना में 12,000 जमा करने पर कितना पैसा मिलेगा?
प्रतिमाह 12000 जमा करने पर 1 वर्ष में कुल राशि | रु1,44,000/- |
15 वर्ष में जमा की गयी कुल राशि | रु21,60,000/- |
21 वर्ष तक जमा की गई राशि पर कुल ब्याज | रु39,50,549/- |
मैच्योरिटी पर मिलने वाली कुल राशि | रु61,10,549/ |
When can I withdraw the amount deposited in my account under Sukanya Samriddhi Yojana? | सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता मे जमा राशि को कब निकल सकते हैं?
अगर आपने भी सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अपनी पुत्री का बचत खाता खुलवाया है और इसमें पैसा जमा कर रहे हैं। और जमा की गई राशि को निकालना चाहते हैं तो आप निम्नलिखित स्थिति में जमा की गई धनराशि को निकाल सकते हैं। जैसे-
- पहली – यदि पुत्री की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई है तो पुत्री की उच्च शिक्षा के लिए खाते में जमा की गई राशि का 50% निकाल सकते हैं।
- दूसरी– 1 साल में 1 ही बार और अधिकतम 5 साल तक किस्त में धनराशि निकाल सकते हैं।
- तीसरी– सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए बचत खातों में 15 वर्षों तक निवेश करना आवश्यक होता है।
बिहार लघु उद्यमी योजना 2024-25,आवेदन शुरू ऑनलाइन ऐसे करें।
Under what circumstances can the account opened under Sukanya Samriddhi Yojana be closed | सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खाते को किन परिस्थितियों में बंद किया जा सकता है?
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए निवेश खाता की राशि मैच्योरिटी(21 वर्ष) होने पर निकाल सकते हैं। लेकिन कुछ स्थिति ऐसी भी है कि खाता की मैच्योरिटी होने से पूर्व भी खाते की राशि निकाली जा सकती है और खाते को बंद किया जा सकता है। जिसके लिए कुछ नियम एवं शर्ते हैं जैसे-
- पुत्री की शादी होने की स्थिति में: यदि लाभार्थी कन्या की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई हो और उनकी शादी होने वाली है तो शादी के खर्च के लिए परिपक्वता अवधि से पहले पैसे निकाल सकते हैं।
- खाताधारक की मृत्यु होने की स्थिति में: यदि खाता धारक के आकस्मिक मृत्यु हो जाए तो इस स्थिति में भी पुत्री के माता-पिता द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना में जमा किए गए राशि को निकाल सकते हैं।
- प्रीमियम जमा करने में आर्थिक रूप से असमर्थ होना: यदि कोई अभिभावक द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोले गए थे लेकिन अभी कन्या के खाते को जारी रखने में असमर्थ है तो इस स्थिति में परिपक्वता अवधि से पहले सुकन्या समृद्धि योजना खाता को बंद किया जा सकता है।
List of banks to open account for Sukanya Samriddhi Yojana | सुकन्या समृद्धि योजना के लिए खाता खुलवाने हेतु बैंकों की सूची।
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाने के लिए भारत सरकार का पोस्ट ऑफिस बैंक और इसके साथ ही कुछ राष्ट्रअधिकृत बैंक भी है जिसमें आप खाता खुलवा सकते हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है।
- भारतीय स्टेट बैंक
- पंजाब नेशनल बैंक
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ बड़ौदा
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- इलाहाबाद बैंक
- ऐक्सिस बैंक
- आंध्रा बैंक
- पंजाब एंड सिंध बैंक
- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
- यूको बैंक
- विजय बैंक
- ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
- स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र
- यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया
- केनरा बैंक
- देना बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ पटियाला
- स्टेट बैंक ऑफ मैसूर
- आईडीबीआई बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर
- आईसीआईसीआई बैंक
- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर
Sukanya Samriddhi Yojana Helpline Number | सुकन्या समृद्धि योजना हेल्पलाइन नंबर |
हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना/Sukanya Samriddhi Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी इस लेख के माध्यम से बताने का प्रयास किये है। इसके बावजूद भी अगर आपके मन में कोई प्रश्न रह जाते हैं तो आप इस योजना के तहत दिए गए हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
- हेल्पलाइन नंबर (टोल फ्री)-1800-2666-868
सुकन्या समृद्धि योजना से सम्बंधित जितनी भी महत्वपूर्ण जानकारी थी हमने इस लेख के माध्यम से सारी जानकारी उपलब्ध कराने की कोशिश की। जैसे- Sukanya Samriddhi Yojana क्या है? इसके उद्देश्य क्या है? इसका लाभ क्या है? इसके लिए महत्वपूर्ण कागजात कौन से है और सुकन्या समृद्धि योजना के तहत लाभ पाने हेतु खाता कहा और कैसे खुलवाये ,सारी जानकारी इस लेख मे बताई गई है।
अगर यह आर्टिकल आपको पढ़ने में अच्छी लगी हो, सुकन्या समृद्धि योजनासे संबंधित थोड़ी बहुत भी जानकारी मिली हो तो आप हमारे इस आर्टिकल को अपने दोस्तों और रिश्तेदारो के साथ जरुर शेयर करें धन्यवाद !
इसे भी पढ़े
- बिहार कृषि यंत्र सब्सिडी योजना, सरकार दे रही है 90 प्रकार के कृषि यंत्रों पर सब्सिडी यहां से देखें पूरी जानकारी।
- बिहार डेयरी फार्म योजना , बिहार सरकार डेयरी फार्म खोलने के लिए दे रही है 50 से 75% सबसिडी जल्दी करें आवेदन।
- पीएम कुसुम योजना , सरकार दे रही है 90% सब्सिडी सोलर पैनल लगाने हेतू।
- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ,सरकार महिलाओं को मुफ्त में दे रही है भरा गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा यहाँ देखें आवेदन प्रक्रिया।
FAQs: About of Sukanya Samriddhi Yojana |
Q- सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?
Ans– केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई एक लोक कल्याणकारी एवं बचत योजना हैं। इस योजना के तहत अपने देश के बालिकाओं के उज्जवल भविष्य के लिए उच्च शिक्षा एवं विवाह के लिए होने वाले खर्चों को पूरा करने के लिए एक निवेश खाता खुलवाया जाता है। जिसमें बालिका के माता-पिता बालिकाओं के भविष्य के लिए इसमें धनराशि को निवेश करते हैं।
Q- सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ क्या है?
Ans– अगर सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ के बारे में बात की जाए तो इसके बहुत सारे लाभ है। जैसे-
- इस योजनाओं के तहत जमा राशि पर अधिकतम ब्याज दिया जाता है(वर्तमान में 9.2% है)
- इस योजनाओं के तहत मिलने वाली कुल राशि पर टैक्स नहीं भरना होता है।
- बेटी के उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई एवं शादी के लिए आर्थिक बोझ का कम होना।
Q- सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य क्या है?
Ans– सुकन्या समृद्धि योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवार में जन्म लेने वाले बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करना। ताकि बेटी के माता पिता अपने बेटी के भविष्य को लेकर चिंतित और परेशान ना हो और अपने बेटी को वह बोझ ना समझे।
Q- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट चाहिए?
Ans– अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत खाता खोलना चाहते हैं। तो आपके पास ये सभी डॉक्यूमेंट आवश्यक होने चाहिए।
- बालिका का जन्म प्रमाण पत्र।
- माता-पिता का आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र आदि।
- निवास प्रमाण पत्र।
- डाकघर या अधिकृत बैंक शाखा से मांगे गये दस्तावेज।
- पासपोर्ट साइज फोटो।
Q- सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता कैसे खुलवाते हैं?
Ans– अगर आप भी अपनी पुत्री का सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवा के उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। तो आप अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या किसी अधिकृत बैंक के नजदीकी शाखा मे जाकर खाता खुलवा सकते हैं।
Q- क्या मैं सुकन्या समृद्धि योजना का खाता बंद करवा सकता हूँ?
Ans– हाँ, सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खोले गए खातों को बंद कर सकते हैं बस उसके लिए कुछ शर्ते रखी गई है। जो अवश्य पूरा करते हो तभी इस खाते को बंद किया जा सकता है।
Q- सुकन्या समृद्धि योजना के लिए हेल्पलाइन नंबर क्या है?
Ans– अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना से संबंधित कोई विशेष जानकारी चाहते हैं तो आप इस योजना के लिए दिए गए हेल्पलाइन नंबर(टोल फ्री)- 18002666868 पर संपर्क करके बात कर सकते हैं।
Q- सुकन्या समृद्धि योजना के खाते कौन से बैंक में खुलवाना चाहिए?
Ans– अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खुलवाना चाहते हैं तो सबसे बेहतर होगा कि आप अपने नजदीकी डाकघर में खाता खुलवा ले या नहीं तो आप अपने नजदीक के किसी अधिकृत बैंक शाखा में जाकर खाता खुलवा सकते हैं जो कि आपने ऊपर में बैंकों की सूची देख ही लिए होंगे।